Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 17 सितंबर 2022

UPSSSC PET 2022: प्रदेश के सभी जिलों में चार पालियों में 1899 परीक्षा केन्द्र पर 15 तथा 16 को होगी पीईटी 2022



 UPSSSC PET 2022: प्रदेश के सभी जिलों में चार पालियों में 1899 परीक्षा केन्द्र पर 15 तथा 16 को होगी पीईटी 2022

UPSSSC PET 2022: उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 तथा 16 अक्टूबर तक आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी 2022) के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार में समूह ग (Group C Selection Exam) की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) पात्रता परीक्षा का आयोजन कराना है। इस बार परीक्षा 15 तथा 16 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

सरकार ने पीईटी 2022 (PET 2022) की तारीख 15 तथा 16 अकटूबर फाइनल करने के साथ ही सेंटर्स भी तय कर दिए हैं। सूबे के सभी 75 जिलों के 1899 परीक्षा केन्द्र पर चार पालियों में परीक्षा होगी। इसमें 37 लाख 58,209 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।

उत्तर प्रदेश राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि परीक्षा केन्द्र में ओएमआर शीट (OMR Sheets) में प्रश्न पत्र संख्या भरते समय विशेष ध्यान रखें, क्योंकि परिणाम केवल क्यूपी नंबर के आधार पर परीक्षाफल तैयार होगा। इस बार प्रश्न पत्र सख्या किसी भी पेपर पर मुद्रित नहीं की जाएगी। सेवा चयन आयोग का प्रयास इस बार की परीक्षा को नकलविहीन बनाने का है।

7,58,209 को ही इसमें शामिल होने का मौका

पीईटी 2022 के लिए 37.63 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 37,58,209 को ही इसमें शामिल होने का मौका मिलेगा। बाकी के फार्म रिजेक्ट हो गए हैं। पहले परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर 2022 को होना था।

पीईटी एडमिट कार्ड (PET 2022 Admit Card) परीक्षा की तारीख 15 तथा 16 अक्टूबर से एक सप्ताह पहले यानि आठ या नौ अक्टूबर 2022 को जारी किया जा सकता है। वर्ष 2021 से शुरू की गई इस वार्षिक परीक्षा की घोषित तारीख 24 अगस्त थी और एडमिट कार्ड 17 अगस्त को जारी किए गए थे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें