Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 21 नवंबर 2022

पुरानी पेंशन पर दिल्ली में होगा सम्मेलन देश के 100 से ज्यादा कर्मचारी और शिक्षक संगठन सरकार को घेरने की करेंगे तैयारी



 पुरानी पेंशन पर दिल्ली में होगा सम्मेलन देश के 100 से ज्यादा कर्मचारी और शिक्षक संगठन सरकार को घेरने की करेंगे तैयारी

पुरानी पेंशन के सवाल पर केंद्र सरकार के खिलाफ कर्मचारी और शिक्षक संगठन मोर्चा मंदी करने में जुट गए है। इसको लेकर 100 से अधिक संगठन दिल्ली में बैठक करने वाले है। यहां से केंद्र सरकार के खिलाफ पूरे देश में मोर्चा बंदी होगी। जनवरी 2023 में दिल्ली में एक वृहद राष्ट्रीय सम्मेलन होगा।


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरकिशोर तिवारी ने बताया कि पुरानी पेन्शन बहाली को लेकर राष्ट्र व्यापी आंदोलन की रुप रेखा तय करने के संबंध में देश के विभिन्न राज्यो के राज्य कर्मचारी/शिक्षक संघठनो तथा केन्द्रीय कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।


उत्तर प्रदेश की तरफ से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी प्रदेश अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ,डॉ दिनेश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ,श्री सुशील त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ ,अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर एस एन हूगर ,पूर्व अध्यक्ष इं एस के भदौरिया, इंजीनियर शिव शंकर दुबे,उपाध्यक्ष इंजीनियर एन डी दिवेदी ,इंजीनियर वाई एस सेंगर आदि ने प्रतिभाग करके अपने विचार व्यक्त किया।


सभी संगठन के लोग करेंगे भारत बंद

पुरानी पेंशन को लेकर सभी संगठन के लोग एक साथ भारत बंद का ऐलान करेंगे। राष्ट्र व्यापी भारत बंद का आह्वाहन किया जाय तभी पुरानी पेंशन बहाल होगी। बैठक में जिन राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल की गई वहां के बारे में चर्चा की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें