Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 12 नवंबर 2022

जिला जज ने शिक्षकाओं व छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित



 जिला जज ने शिक्षकाओं व छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

मुजफ्फर नगर ।  12 दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर व डोर टू डोर अभियान संचालित किया गया। इस दौरान जिला जज द्वारा अभियान में उत्क्रष्ट योगदान करने वाले शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। शनिवार को जिला जज चवन प्रकाश नें कहा कि हमारे समाज की महिलाओं के अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरुक होने पर ही समाज में व्याप्त हिंसा व अपराध पर रोक लग सकती है। 

एक बालिका के शिक्षित होने पर केवल एक परिवार नहीं बल्कि कई परिवार जागरुक होते है। विधिक साक्षरता अभियान के द्वारा माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के माध्यम से अधिक से अधिक व्यक्तियों को जागरुक करने का प्रयास किया गया है और हमारे यह प्रयास सतत रुप में गतिमान रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने बताया कि नवम्बर माह में जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए है। भारतिय संविधान में दिए गए मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, ट्रंसजेन्डर के अधिकार, एससीएसटी के अधिकार आदि के बारे में जानाकारी दी गई। 

इस मौके पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सलोनी रस्तोगी ने बताया कि जिला जज द्वारा वैदिक पुत्री कन्या पाठशाला की प्रधानाचार्या डा. राजेश कुमारी, सनातन धर्म कन्या इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या रजनी गोयल व आर्य कन्या इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या डॉ. अरुणा त्यागी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर छात्राओं वंशिका, प्रतिज्ञा, आकांशा, अवनि, ज्येष्ठी वर्मा, केशन नामदेव, राधिका सैनी, खुशी व खुशी यादव को जिला जज ने प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें