Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 17 नवंबर 2022

एनपीएस कर्मचारियों पर एक्शन की तैयारी

  एनपीएस कर्मचारियों पर एक्शन की तैयारी

एनपीएस कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों पर जल्द कार्रवाई सकती हैं। इस संघ के कुछ कर्मचारियों के खिलाफ भाजपा द्वारा चुनाव आयोग को कई सारी शिकायतें भेजी गई थी। इन शिकायतों पर चुनाव आयोग ने इन कर्मचारियों से संबंधित विभागों को आदेश दिए गए थे कि इन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। कुछ शिकायतों पर चुनाव आयोग को कारण बताओ नोटिस का जवाब मिल गया हैं। कुछ शिकायतों पर नोटिस का जवाब आना अभी बाकी हैं। गौरतलब है कि एनपीएस कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को चुनाव आयोग ने रिमाइंडर भेजा है। गौर हो कि नई पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ के छह कर्मचारियों की शिकायत भाजपा ने चुनाव आयोग से की थी। इन सभी कर्मचारियों पर आदर्श आचार संहिता के दौरान सोशल मीडिया व ऑनलाइन न्यूज चैनल कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने का आरोप लगाया गया था।

 चुनाव आयोग से की गई भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ के संयोजक सुरेंद्र एस घोनक्रोक्टा ने शिकायत में कहा था कि आदर्श आचार संहिता के दौरान कर्मचारी सोशल मीडिया पर कांग्रेस के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। इनमें से कुछ कर्मचारी शिक्षा विभाग में तैनात हैं, तो कुछ वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग के हैं। इन पर आरोप लगाया गया था कि इनके द्वारा सोशल मीडिया व ऑनलाइन न्यूज चैनल पर कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया जा रहा हैं। एनपीएस संघ के कार्यकर्ताओं की ओर से सोशल मीडिया पर एक  अकाउंट बनाया गया है। इस पर एनपीएस कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी के पक्ष में पोस्ट व कमेंट किए जाते हैं। सोशल मीडिया पर एनपीएस संघ के एक प्रवक्ता की फोटो के साथ एक पोस्ट वायरल हो रही हैं, जिसमें वह कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने मांग उठाई है कि इन सभी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। (एचडीएम)

"एनपीएस संघ के कर्मचारियों के खिलाफ कई सारी शिकायतें आई हैं। इनमें से कुछ शिकायतों पर जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का जवाब आ गया हैं। बाकी शिकायतों का जवाब आते ही चुनाव आयोग की ओर से उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी"-नीलम दुल्टा ,अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी, हिमाचल प्रदेश


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें