Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 7 दिसंबर 2022

UPPSC: 2023 में आरओ/एआरओ भर्ती की उम्मीद



UPPSC:  2023 में आरओ/एआरओ भर्ती की उम्मीद

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के वर्ष 2023 भर्ती कैलेंडर में समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) शामिल होने की उम्मीद है। आयोग को शासन और विभिन्न विभागों से आरओ/एआरओ का अधियाचन मिल गया है। हालांकि अधियाचन में कुछ विसंगतियां हैं। इनके निराकरण के लिए आयोग की तरफ से शासन और विभागों से पत्राचार किया जा रहा है।

सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आयोग ने हाथरस के एक प्रतियोगी छात्र को बताया है कि आरओ/एआरओ परीक्षा के लिए अधियाचन प्राप्त हुए हैं। हालांकि अभी शाखावार पदों का विवरण तैयार न होने के कारण कुल पदों की संख्या अभी तय नहीं है। अधियाचन की विसंगतियों के निराकरण के बाद आयोग की ओर से वेबसाइट पर विज्ञापन जारी किया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर अभ्यर्थियों को आरओ/एआरओ-2021 के 354 पदों पर अंतिम चयन परिणाम का इंतजार है। सूत्रों के अनुसार आयोग जल्द परिणाम जारी कर सकता है। 2022 में आरओ/एआरओ की भर्ती नहीं आई थी। उससे पहले 2017 में भर्ती आई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें