UPSSSC PET Result 2022: यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा का परिणाम घोषित, इस समय लिंक होगा एक्टिव
UPSSSC PET Result 2022 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2022) परिणाम जारी कर दिया है। पीईटी नतीजे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर चेक किए जा सकते हैं। पीईटी-2022 में 37.56 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। कुछ दिन पहले आयोग ने आंसर-की पर आईं आपत्तियों का निपटारा करते हुए संशोधित आंसर-की जारी की थी। अब समूह ग के पदों पर रुकी हुई भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू हो जाएगी।
आयोग ने यूपी सरकार के समूह ग के पदों पर भर्ती के लिए दूसरी बार पीईटी कराया है। पीईटी रिजल्ट जारी होने के बाद आयोग ग्रुप सी की भर्तियों के विज्ञापन निकालकर आवेदन लेगा। पीईटी स्कोर के आधार पर अलग-अलग भर्तियों में अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा/स्किल टेस्ट/शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। अगर कोई अभ्यर्थी पीईटी में नहीं बैठता है तो वह आयोग की भविष्य में निकलने वाली ग्रुप सी भर्तियों की परीक्षाओं की मुख्य परीक्षा में बैठने योग्य नहीं होगा।
UPSSSC PET Result 2022 डायरेक्ट लिंक से चेक करें
यूपी सरकार के विभिन्न सरकारी विभागों में समूह सी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पीईटी परीक्षा का आयोजन 15 और 16 अक्टूबर 2022 को किया गया था। राज्य की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा पीईटी 2022 के लिए इस बार करीब 37 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा में करीब 67 फीसदी अभ्यर्थियों ने भाग लिया और 33 फीसदी ने परीक्षा छोड़ दी थी। कुल 25,11,968 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
यूपी की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा पीईटी 2022 के लिए इस बार करीब 37 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा में करीब 67 फीसदी अभ्यर्थियों ने भाग लिया और 33 फीसदी ने परीक्षा छोड़ दी थी। कुल 25,11,968 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
UPSSSC PET Result 2022: ऐसे करें चेक
- यूपीएसएसएससी की आधिकारिक साइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध UPSSSC PET रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर जारी होगा।
- रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
पीईटी सर्टिफिकेट की वैलिडिटी
यूपीएसएसएससी पीईटी स्कोर कार्ड 2022 की वैलिडिटी एक साल होगी।
किन नौकरियों के लिए जरूरी है पीईटी
पीईटी 2022 परीक्षा में पास हुए उम्मीदवार ही ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। ग्रुप सी भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा।
TAGS:UPSSSCUPSSSC PET 2022 result declaredupsssc pet result 2022upsssc pet result 2022 dateupsssc pet result 2022 declaredupsssc pet result 2022 direct linkupsssc pet result 2022 in hindiupsssc pet result 2022 kab aayegaupsssc pet result 2022 sarkari resultupsssc pet result 2023upsssc pet result dateupsssc pet result news
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें