Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 26 मई 2023

प्रदेश की 184 स्कूलों में विज्ञान संकाय स्वीकृत



 प्रदेश की 184 स्कूलों में विज्ञान संकाय स्वीकृत

बीकानेर. राज्य की 144 महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूलों समेत कुल 184 स्कूलों में शिक्षण सत्र 2023-24 से विज्ञान संकाय शुरू होंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें से 127 ऐसे महात्मा गांधी विद्यालय हैं जिनमें विज्ञान संकाय के दोनों विषय जीव विज्ञान और गणित उपलब्ध होंगे। वहीं 12 महात्मा गांधी स्कूलों में भौतिक विज्ञान,रसायन विज्ञान तथा गणित विषय खोले गए हैं। चार ऐसे महात्मा गांधी स्कूल हैं जिनमें तीसरा विषय जीव विज्ञान स्वीकृत किया गया है। महात्मा गांधी स्कूलों के अलावा 40 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में भी विज्ञान संकाय शुरू होंगे। जिन स्कूलों में ये विज्ञान संकाय स्वीकृत किए गए हैं उनमें सत्र 23-24 में ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश दिए जाएंगे।


जिले के 6 एमजीएस में विज्ञान संकाय : एमजीएस स्कूलों की सूची में जिले के 5 महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूलों में विज्ञान संकाय के चारों विषय स्वीकृत किए गए हैं। उनमें खाजूवाला ब्लॉक की एमजीएस 7 पीएचएम, बीकानेर ब्लॉक के बरसिंहसर, नोखा ब्लॉक के बीरमसर, लूणकरणसर ब्लॉक के फूलदेसर, कोलायत ब्लॉक के झंझू शामिल हैं। वहीं जिन 12 एमजीएस में विज्ञान संकाय में गणित विषय स्वीकृत किया गया है उनमें बीकानेर जिले के पांचू ब्लॉक की एमजीएस भामटसर शामिल है। इस स्कूल में विद्यार्थी भौतिक, रसायन विज्ञान के साथ तीसरा विषय गणित ले सकेंगे।


गजनेर में भी खुलेगी साइंस : बीकानेर जिले में कोलायत ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गजनेर में अतिरिक्त विज्ञान संकाय स्वीकृत किया गया है। इस स्कूल में पहले से ही कला संकाय की कक्षाएं संचालित हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें