Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 4 मई 2023

जिले की 24 स्कूलों में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, हर स्कूल को मिलेंगे ₹2 करोड़, स्मार्ट क्लास से सोलर प्लांट तक का काम होगा



 जिले की 24 स्कूलों में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, हर स्कूल को मिलेंगे ₹2 करोड़, स्मार्ट क्लास से सोलर प्लांट तक का काम होगा

जोधपुर |  जोधपुर की 24 स्कूलों का चयन सेंटर ऑफ  ऑफ एक्सीलेंस के लिए हुआ है। इसमें 21 माध्यमिक शिक्षा और 3 प्रारंभिक शिक्षा के अधीन है। इन स्कूलों को पीएम श्री योजना के तहत करीब दो-दो करोड़ रुपए की राशि मिलेगी। प्रदेश में ऐसी 402 स्कूलों का चयन हुआ है। चुनाव से ऐन पहले केंद्र सरकार ने पीएम श्री योजना में प्रदेश की स्कूलों का स्तर सुधारने के लिए सर्वाधिक जयपुर में 28 के बाद दूसरे नंबर पर जोधपुर की 24 स्कूलों का चयन किया है। चयनित स्कूलों को 30 प्रतिशत सिविल व 40 फीसदी प्रोजेक्ट इनोवेशन के अलावा शेष अन्य विकास कार्यों में राशि का व्यय होगा


346 माध्यमिक व 56 प्रारंभिक शिक्षा के स्कूल सलेक्ट, इनके संस्था प्रधानों की ट्रेनिंग भी हुई

प्रदेश को स्कूलों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस नालेज सेंटर बनाने, शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने नवाचारों के प्रभावी क्रियान्वयन, भौतिक व मानवीय व आधारभूत संसाधनों का विकास, सकारात्मक परिणाम लाने, बेहतर शैक्षिक सुविधा देने का उद्देश्य है। इसमें माध्यमिक शिक्षा की 346 और प्राथमिक शिक्षा की 56 स्कूल सलेक्ट हुई हैं। बावड़ी स्कूल पूर्व प्रिंसिपल डॉ. शीला आसोपा बोली- स्कूल विकास को पंख लगेंगे। स्कूल का नामांकन, परिणाम, भौतिक संसाधन, भामाशाह, खेल गतिविधियां, विभिन्न गतिविधियों के आधार पर चयन हुआ है। सलेक्टेड स्कूलों के संस्था प्रधानों की जयपुर में ट्रेनिंग भी हुई है।


जिले के ये विद्यालय हुए चयनित बिलाड़ा, पीपाड़सिटी की प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा की दो-दो स्कूलों का चयन हुआ है। प्रारंभिक शिक्षा की राउप्रावि एकलाथाई बाप ब्लॉक, राप्रावि मेघवालों सरगरों का बास बिलाड़ा, राउप्रावि जालखा पीपाड़ शहर। वहीं माध्यमिक शिक्षा के अधीन आने वाली राउमावि बावड़ी, राउमावि सिवांची गेट चौपासनी हाउसिंग बोर्ड प्रथम पुलिया, राउमावि लंवारन, राउमावि सोमेसर, राउमावि गोदारों का बेरा तिंवरी, राउमावि आगोलाई, राउमावि कांकरला नाडा, राउमावि देवातड़ा, राउमावि चामू, राउमावि सेतरावा, राउमावि धवा, राउमावि घटियाली, राउमावि दईजर, राउमावि नौसर, राबाउमावि बिलाड़ा, राउमावि सिवांचीगेट राबाउमावि पीपाड़ शहर, राउमावि इंदों का बास आऊ, राउमावि मोगड़ा कलां, राउमावि दईकड़ा, राउमावि नेवरा रोड और राउमावि मोखेरी फलौदी का चयन हुआ है।स्कूलों में खेल मैदान, लाइब्रेरी, स्मार्ट कक्षा, किचन व सब्जी गार्डन, वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर प्लांट, ढांचागत विकास व अन्य कार्य होने हैं। जिले की 24 स्कूलों का चयन हुआ है। प्रति स्कूल करीब दो करोड़ के हिसाब से राशि मिलनी है। -डॉ. भल्लूराम खीचड़, उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें