Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 27 मई 2023

पढ़ाने वाले ही नहीं तो बच्चे कैसे पढ़ेंगे


 पढ़ाने वाले ही नहीं तो बच्चे कैसे पढ़ेंगे

शिव. उपखंड क्षेत्र में 57 राउमावि में से मात्र चार विद्यालयों में ही विज्ञान संकाय संचालित हो रही है। जहां व्याख्याता के पद रिक्त होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के राउमावि भियाड़, उण्डू, कानासर व गूंगा में विज्ञान संकाय संचालित हो रही है।इन विद्यालयों में व्याख्याताओं के अधिकांश पद रिक्त चल रहे हैं। जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राउमावि कानासर में व्याख्याता के तीनों पद, गूंगा में भौतिक विज्ञान व जीव विज्ञान का, उण्डू में रसायन व भौतिक विज्ञान व भियाड़ में जीव विज्ञान व्याख्याता का बाघ पिछले कई समय से चल रहा है।


भियाड़ ने मारी बाजी

वर्ष 2023 के विज्ञान संकाय परीक्षा परिणाम में उपखंड क्षेत्र की राउमावि भियाड़ ने बाजी मारी। 29 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे, जिसमें प्रथम श्रेणी से 28 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। 90 प्रतिशत से ऊपर 4 विद्यार्थियों ने अंक अर्जित किए वहीं प्रियंका ने 94.40 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।


उपंखड मुख्यालय पर खुले विज्ञान संकाय

कला संकाय के मुकाबले विज्ञान संकाय के कम विद्यालय संचालित होने से विद्यार्थी विज्ञान संकाय का शिक्षण कार्य नहीं कर पा रहा है। अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों ने बताया कि उपखंड मुख्यालय पर विज्ञान संकाय संचालित होने से आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को नजदीक में विज्ञान संकाय का अध्यापन कार्य की सुविधा मिल जाती है।


इनका कहना है

ब्लॉक में विज्ञान संकाय के चार राजकीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। उपखंड मुख्यालय पर आगामी सत्र में विज्ञान संकाय शुरू हो जायेगा। इस वर्ष भियाड़ विद्यालय का परिणाम श्रेष्ठ रहा, प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी के 94.40 फीसदी अंक हैं। -द्वारकाप्रसाद शर्मा,सीबीईओ शिव

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें