Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 5 मई 2023

UPSSSC PET 2023 Exam : प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 के लिए आवेदन शुरू! सिलेबस में हुआ बड़ा बदलाव



UPSSSC PET 2023 Exam : प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 के लिए आवेदन शुरू! सिलेबस में हुआ बड़ा बदलाव

UPSSSC PET 2023 : अगर आप उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली पीईटी (PET) 2023 के लिए आवेदन शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। आपको बता हैं कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा पीईटी (PET) 2023 का सिलेबस पहले ही जारी कर दिया गया था, जिसमें बदलाव की खबर सामने आ रही है। वहीं अब उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2023 के लिए आवेदन को लेकर भी बड़ी जानकारी साझा की गई है।  


इस तिथि से होगी पीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

अगर आप उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, तो इंतजार अब बंद कर दीजिए। क्योंकि आयोग अब इसी माह आवेदन प्रक्रिया शुरू करने वाला है। अगर सूत्रों की मानें तो प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया मई माह में शुरू हो सकती है। हालांकि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा अभी तक प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया के लिए कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। परन्तु उम्मीद है कि आवेदन प्रक्रिया मई माह में शुरू कर दी जाएगी।


ये है पीईटी 2023 का पूरा सिलेबस 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2022 का सिलेबस पहले ही जारी किया कर दिया था। इस वर्ष भी बीते वर्ष का सिलेबस ही रहने की उम्मीद है। वहीं अभी तक सिलेबस में बदलाव की कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। सोशल मीडिया पर वायरल खबर अभ्यर्थियों को भ्रमित कर सकती है। बीते वर्ष जारी सिलेबस के अनुसार ही पीईटी (PET) 2023 में यहां से आयेंगे प्रश्न -  


  • भारतीय संविधान और लोक प्रशासन
  • सामान्य विज्ञान (general Science)
  •  भारत का इतिहास (history of India) 
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (Indian National Agitation)
  • भूगोल (geography)
  • भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) 
  • प्रारंभिक अंकगणित (elementary arithmetic) 
  • सामान्य हिंदी (general Hindi)
  • सामान्य अंग्रेजी (general English)
  • लॉजिक एंड रीजनिंग (logic and reasoning)
  • करंट अफेयर्स (current affairs)
  • हिंदी (Hindi) 


इस विषय से इतने अंक के आयेंगे प्रश्न 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा पीईटी (PET) 2023 के लिए जारी पैटर्न के अनुसार किस विषय से कितने अंक के प्रश्न आएंगे, ये इस प्रकार है - 


  • भारतीय संविधान और लोक प्रशासन (Indian Constitution and Public Administration) - 5 अंक 
  • सामान्य विज्ञान (general Science) - 5 अंक 
  • भारत का इतिहास (history of India) - 5 अंक 
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (Indian National Agitation ) - 5 अंक 
  • भूगोल  (geography) - 5 अंक 
  • भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) - 5 अंक 
  • प्रारंभिक अंकगणित (elementary arithmetic) - 5 अंक 
  • सामान्य हिंदी (general Hindi) - 5 अंक 
  • सामान्य अंग्रेजी (general English) - 5 अंक 
  • लॉजिक एंड रीजनिंग (logic and reasoning) - 5 अंक 
  • करंट अफेयर्स (current affairs) - 10 अंक 
  • सामान्य जागरूकता (general awareness) - 10 अंक
  • हिंदी अनरीड़ पैसेज (Hindi unread passage) - 2 से 10 अंक
  • ग्राफ व्याख्या (graph interpretation) - 10 अंक
  • टेबल व्याख्या और विश्लेषण (Table Interpretation and Analysis) - 10 अंक


कुल इतने अंक का होगा प्रश्न पत्र 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) पीईटी (PET) 2023 का प्रश्न पत्र से संबंधित कुल प्रश्न और समय  सीमा इस प्रकार है - 


*कुल प्रश्न - 100

*समय अवधि - 2 घंटे (120 मिनट)

*1/4 माइनस मार्किंग (प्रत्येक गलत प्रश्न पर चौथाई माइनस मार्किंग) 

* बहुविकल्पीय प्रश्न

* कक्षा 1 से 9 तक की किताबों से प्रश्न (एनसीईआरटी किताब)


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें