Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 20 जून 2023

पुस्तकालय अध्यक्ष सीधी भर्ती 2022: सरकारी स्कूलों के 383 पुस्तकालय होंगे आबाद, चयनितों को जिला आवंटित



 पुस्तकालय अध्यक्ष सीधी भर्ती 2022: सरकारी स्कूलों के 383 पुस्तकालय होंगे आबाद, चयनितों को जिला आवंटित

बीकानेर. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पुस्तकालय अध्यक्ष (तृतीय श्रेणी) सीधी भर्ती परीक्षा-2022 में अंतिम रूप से चयनित तथा अभिस्तावित 383 पुस्तकालय अध्यक्षों को जिला आवंटन कर दिया गया है। इस तरह राज्य के 383 और सरकारी स्कूलों के पुस्तकालय अब आबाद हो जाएंगे। इन स्कूलों में पुस्तकालय अध्यक्षों के पद तो स्वीकृत थे, लेकिन इन पदों पर नियुक्तियां नहीं होने से पुस्तकों पर धूल जम रही थी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को जिले आवंटित करते हुए संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को 23 जून को आवंटित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग करते हुए रिक्त पदों पर नियुक्ति देने के निर्देश दिए हैं। योग्य मिले अभ्यर्थियों को 14 जुलाई तक कार्यग्रहण करने के आदेश जारी करने को कहा है।


इन्हें नहीं मिलेगी नियुक्ति

जिन अभ्यर्थियों का उत्कृष्ट खिलाड़ी वर्ग में चयन हुआ है, लेकिन शैक्षिक तथा प्रशैक्षिक योग्यता राज्य से बाहर की है, उनकी केवल काउंसलिंग होगी। उनके नियुक्ति आदेश निदेशालय द्वारा सत्यापन होने के बाद ही जारी किए जाएंगे। इसी तरह चयनित दिव्यांग अभ्यर्थियों की दिव्यांगता प्रमाण पत्र की जांच काउंसलिंग के दिन ही मेडिकल बोर्ड द्वारा कराने तथा सही पाए जाने के बाद ही नियुक्ति आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए जिन जिलों में दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थी हों, उन जिला शिक्षा अधिकारियों को सीएमएचओ से संपर्क कर मेडिकल बोर्ड गठन कराने को कहा गया है।


...तभी होगा कार्यग्रहण

नव नियुक्त पुस्तकालय अध्यक्षों को पुलिस से जारी सदाचरण रिपोर्ट, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र देना होगा। पहले से सेवारत कार्मिकों को इसकी छूट होगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें