Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 24 जून 2023

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड वर्ष 2023 रिजल्ट:12वीं साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स तीनों फैकल्टी के 10 लाख से अधिक स्टूडेंट्स की मार्कशीट्स बोर्ड एक साथ भेजेगा



 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड वर्ष 2023 रिजल्ट:12वीं साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स तीनों फैकल्टी के 10 लाख से अधिक स्टूडेंट्स की मार्कशीट्स बोर्ड एक साथ भेजेगा


राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड वर्ष 2023 की 12वीं साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स संवर्ग की मुख्य परीक्षाओं में बैठे प्रदेश के 10 लाख से अधिक स्टूडेंट्स की मूल मार्कशीट एक साथ भेजेगा। यह पहली बार होगा। माना जा रहा है कि बोर्ड अगले सप्ताह में प्रदेश के स्कूलों को ये मार्कशीट रवाना कर सकता है।


बोर्ड की अब तक व्यवस्था रही है कि 12वीं कक्षा के जिस विषय का पहले परिणाम जारी होता था, उसकी मूल मार्कशीट और प्रमाण पत्र पहले रवाना किए जाते रहे हैं। लेकिन इस बार मार्कशीट प्रिंटिंग में हुई देरी के चलते बोर्ड ने व्यवस्था बदली है। अब 12वीं साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स तीनों ही संवर्ग की मार्कशीट एक साथ रवाना की जाएंगी।


इन तीनों संवर्ग में 12वीं साइंस व काॅमर्स के परिणाम एक दिन जारी हुए थे। 12वीं कला वर्ग का परिणाम करीब एक सप्ताह बाद जारी हुआ था। बोर्ड की 12वीं साइंस परीक्षा में 3 लाख 77 हजार 375 स्टूडेंट्स बैठे थे। 12वीं कॉमर्स में 29 हजार से अधिक और 12वीं आर्ट्स की परीक्षा में 7 लाख से अधिक स्टूडेंट्स बैठे थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें