Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 20 जून 2023

महात्मा गांधी इंग्लिश स्कूल : 22 तक होंगे आवेदन, जुलाई से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, इंटरव्यू में न्यूनतम 40% फीसदी अंक हासिल करने होंगे, 24 से कम मार्क्स वाले नहीं होंगे पात्र



 महात्मा गांधी इंग्लिश स्कूल : 22 तक होंगे आवेदन, जुलाई से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, इंटरव्यू में न्यूनतम 40% फीसदी अंक हासिल करने होंगे, 24 से कम मार्क्स वाले नहीं होंगे पात्र

राज्य के 2700 महात्मा गांधी  इंग्लिश मीडियम स्कूलों में रिक्त 'चल रहे टीचिंग नॉन टीचिंग कार्मिकों के पदों को नया सत्र शुरू होने के साथ ही जुलाई में भरा जाएगा।' रिक्त पदों को भरने के लिए शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक और कार्मिक 22 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के बाद जुलाई में होने वाले साक्षात्कार के जरिए इंग्लिश मीडियम स्कूलों के बच्चों को पढ़ाने के लिए पात्र शिक्षकों का चयन किया जाएगा। शिक्षकों का चयन राजस्थान सिविल सेवा नियम 2023 के तहत होगा। मंडल और जिला स्तर पर गठित 6 सदस्य कमेटी की ओर से शिक्षकों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार में 40% अंक संबंधित शिक्षक को लाना अनिवार्य होगा। 60 नंबर के साक्षात्कार में 24 अंक में से कम नंबर लाने वाले शिक्षकों को अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में चयन के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।


60 अंक का होगा इंटरव्यू, अंग्रेजी में लिखित टेस्ट भी

अंग्रेजी माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों के चयन के लिए शिक्षा विभाग में मापदंड निर्धारित किए हैं। इसके अलावा साक्षात्कार समिति की ओर से आवेदनों की संख्या के आधार पर इंटरव्यू से पहले 30 नम्बर का लिखित टेस्ट भी लिया जा सकेगा। टेस्ट का माध्यम सिर्फ अंग्रेजी भाषा रखा जाएगा। साक्षात्कार कुल 60 अंक का होगा। टेस्ट व साक्षात्कार दोनों में 30-30 अंक में से प्रत्येक में न्यूनतम 12-12 अंक प्राप्त करने वाला ही अंग्रेजी माध्यम में चयन का पात्र होगा।


नए 1100 स्कूलों में लेवल वन के पांच शिक्षक लगेंगे

शिक्षा विभाग में पिछले साल तक 1650 अंग्रेजी स्कूल संचालित हो रहे थे। इस सत्र में करीबी 1100 स्कूल और शुरू किए गए हैं। इन स्कूलों में पहले सत्र में पहली से पांचवी कक्षा में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई होगी। प्रत्येक स्कूल में लेवल वन के पांच शिक्षक लगाए जाएंगे। वहीं सहायक कर्मचारियों के तीन पद शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें