Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 13 जून 2023

नई भर्ती से बाड़मेर को मिलेंगे सबसे ज्यादा 3511 शिक्षक, सीकर को मिलेंगे 1469 पद,नए सत्र से पहले मिल सकती है शिक्षकों को नियुक्ति



नई भर्ती से बाड़मेर को मिलेंगे सबसे ज्यादा 3511 शिक्षक, सीकर को मिलेंगे 1469 पद,नए सत्र से पहले मिल सकती है शिक्षकों को नियुक्ति


सीकर. ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती में सबसे ज्यादा फायदा बाड़मेर जिले को होगा। यहां नई भर्ती से 3511 शिक्षकों के खाली पद भरे जाएंगे। जबकि सबसे कम नियुक्ति सिरोही जिले में 801 पदों पर होगी। इस बीच सीकर जिला भी सबसे ज्यादा शिक्षक पाने वाले टॉप 10 जिलों में 9वें स्थान पर रहेगा। जहां 1469 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। गौरतलब है कि शिक्षक भर्ती 2022 के लेवल- 1 के बाद कर्मचारी चयन बोर्ड े लेवल-2 के रिजल्ट जारी कर रहा है। जिनमें चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के बाद शिक्षा विभाग नए सत्र से पहले उन्हें नियुक्ति देने की कवायद में जुटा है। जिसके लिए विभाग में डीपीसी पर भी मंथन चल रहा है।

इन जिलों में ज्यादा नियुक्ति

बाड़मेर में 3511 पदों के बाद सबसे ज्यादा भर्ती उदयपुर में 2978, जोधपुर में 2773, जयपुर में 2757 तथा अलवर में 2172 पदों पर होगी। खाली पद के हिसाब से सबसे कम शिक्षक सिरोही को 801, प्रतापगढ़ को 821, कोटा को 880, धौलपुर को 903 व टोंक को 920 शिक्षक मिलेंगे।


डबल अभ्यर्थी पास, डबल ही वेरिफिकेशन

शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम में कर्मचारी चयन बोर्ड दो गुना अभ्यर्थियों को पास कर रहा है। जिनके दस्तावेजों का डबल वेरिफिकेशन होगा। पहला वेरिफिकेशन शिक्षा विभाग अभ्यर्थियों के निवास वाले जिले में करवाएगा। इसके बाद नियुक्ति वाले जिले में भी दस्तावेजों की जांच दुबारा होगी।


पहले हो तबादले

इधर, शिक्षक भर्ती की नियुक्ति से पहले शिक्षक संगठनों ने ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों की मांग की है। शिक्षक संगठनों का कहना है कि पहले शिक्षकों के तबादले होने चाहिए। इसके बाद खाली रहने वाले पदों पर नई भर्ती से नियुक्ति करनी चाहिए।सीकर. ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती में सबसे ज्यादा फायदा बाड़मेर जिले को होगा। यहां नई भर्ती से 3511 शिक्षकों के खाली पद भरे जाएंगे। जबकि सबसे कम नियुक्ति सिरोही जिले में 801 पदों पर होगी। इस बीच सीकर जिला भी सबसे ज्यादा शिक्षक पाने वाले टॉप 10 जिलों में 9वें स्थान पर रहेगा। जहां 1469 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। गौरतलब है कि शिक्षक भर्ती 2022 के लेवल- 1 के बाद कर्मचारी चयन बोर्ड े लेवल-2 के रिजल्ट जारी कर रहा है। जिनमें चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के बाद शिक्षा विभाग नए सत्र से पहले उन्हें नियुक्ति देने की कवायद में जुटा है। जिसके लिए विभाग में डीपीसी पर भी मंथन चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें