Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 28 जून 2023

6 हजार स्कूलों में शिक्षक लगे, लेकिन 6500 लैब में कबाड़ हो गए कंप्यूटर



 6 हजार स्कूलों में शिक्षक लगे, लेकिन 6500 लैब में कबाड़ हो गए कंप्यूटर

प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूल के लिए पहली बार 9862 बेसिक कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती की। दो महीने पहले 6 हजार को नियुक्ति भी मिल गई, लेकिन जहां इन शिक्षकों को नियुक्ति मिली वहां की लैब में कंप्यूटर ही नहीं हैं। करीब 6500 लैब के कंप्यूटर अनुपयोगी हैं और स्कूल शिक्षा परिषद ने इन्हें कबाड़ घोषित किया हुआ है। अधिकांश कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति इन स्कूलों में हुई है। ऐसे में बड़ा सवाल यह कि ये कंप्यूटर शिक्षक क्या करेंगे?फिलहाल इन्हें एक भी क्लास लिए बिना हर माह वेतन दिया जा रहा है जो करीब 12 करोड़ रुपए होता है। नयापुरा, रंगबाडी, इटावा, सांगोद, केशवपूरा, खैराबाद, दादाबाड़ी, श्रीनाथपुरम, वल्लभनगर, मल्टीपरपज, कनवास, मंडाना, सुल्तानपुर की लैब में कंप्यूटर धूल फांक रहे हैं। 


उल्लेखनीय है कि परिवीक्षा काल में प्रत्येक शिक्षक काप्रदेशभर के स्कूल में साल 2008 में दो चरणों में कंप्यूटर लैब स्थापित की थी। पहले चरण में 2500 और दूसरे चरण में 2000 कंप्यूटर लैब बनीं। कोटा में 250 से अधिक स्कूल में कंप्यूटर लैब हैं। प्रत्येक में 10-10 कंप्यूटर दिए थे, जो अब कबाड़ हो गए। संस्था प्रधानों के लिए ये कंप्यूटर संभालना ही मुसीबत बना हुआ है। कई ने अलमारियों में रखे हुए हैं। जिले में करीब एक दर्जन से अधिक स्कूल से तो ये चोरी भी हो गए।


आदेश के एक साल बाद भी डिस्पोज नहीं किए

लैब में किसी कंप्यूटर में की-बोर्ड गायब है तो किसी में माउस हाई डिस्क और मदर बोर्ड खराब पड़े हैं। समग्र शिक्षा अभियान में आईसीटी प्रभारी जावेद खान ने बताया कि इन कंप्यूटर लैब को डिस्पोज के लिए आदेश दिए करीब एक साल हो गया। किसी भी स्कूल से डिस्पोज नहीं किया गया है। ये कंप्यूटर डिस्पोज हों तो नई लैब स्थापित की जाए। अभी नई लैब स्थापित की जा रही हैं। वहीं, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल मेहरा का कहना है कि इन लैब को डिस्पोज कर नई 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें