Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 24 जून 2023

डेटा एंट्री में सुस्ती: 7017 में एक भी टीचर नहीं और 9395 में एक टीचर बता रहा पोर्टल,प्रदेश के 4320 स्कूलों पर यू-डाइस+ में माइनस का खतरा

 

डेटा एंट्री में सुस्ती: 7017 में एक भी टीचर नहीं और 9395 में एक टीचर बता रहा पोर्टल,प्रदेश के 4320 स्कूलों पर यू-डाइस+ में माइनस का खतरा

बांसवाड़ा. विद्यालयों के डेटा की व्यवस्था यू डाइस प्लस के केन्द्रीयकृत पोर्टल पर डेटा एंट्री के मामले में सुस्ती चल रही है। स्थिति यह है कि 4320 स्कूलों ने अब तक स्कूल प्रोफाइल, इंफ्रास्ट्रक्चर और टीचर मॉडयूल अपडेट नहीं किया है। इससे केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से प्रारंभ इस पोर्टल पर पूरी जानकारी एकत्र नहीं हो रही है। बार-बार प्रयास के बाद भी एंट्री नहीं होने पर यू डाइस प्लस से इन स्कूलों को हटाने की कार्रवाई संभव है। शिक्षा मंत्रालय ने प्रदेश के 4320 स्कूलों को पोर्टल पर स्थाई रूप से बंद करने के लिए चेताया है। जिन स्कूलों ने डेटा एंट्री नहीं की है, उसमें निजी के साथ ही राजकीय स्कूल भी सम्मिलित हैं।


 राज्य परियोजना समन्वयक ने मामले में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा को पत्र जारी कर निगरानी ठीक से नहीं होने पर चेताया है। साथ ही बताया कि पोर्टल पर यदि स्कूल बंद कर दिया जाता है तो इन विद्यालयों को राज्य एवं केन्द्र सरकार से मिलने वाली सुविधाएं एवं वित्तीय नुकसान होने पर पर्यवेक्षात्मक उदासीनता की जिम्मेदारी तय की जाएगी। टीचर्स की सूचना देने में भी स्कूल फिसड्डी हैं। पोर्टल पर प्रदेश के 7017 स्कूलों में एक भी टीचर की एंट्री नहीं की गई है। वहीं 9395 स्कूलों में एक ही टीचर दर्शाया है। ऐसे में या तो स्कूल में टीचर नहीं है या फिर डेटा गड़बड़ है। दोनों ही स्थिति चिंताजनक है। सूचनाएं अपडेट नहीं करने वालों की सूची में बांसवाड़ा ब्लॉक के सरकारी एवं निजी स्कूल दोनों शामिल हैं।


आधार नम्बर सत्यापन की समस्या

पोर्टल पर स्टूडेंट्स व टीचर्स की सूचनाएं अपडेट करने में जनाधार और आधार नम्बर जरूरी है। अब भी कई विद्यार्थियों के जनाधार और आधार नम्बर पोर्टल पर सत्यापित नहीं हो रहे हैं। इसमें नाम की स्पेलिंग, सरनेम, जन्म दिनांक, स्पेलिंग के बीच स्पेस जैसी समस्या हैं। इस कारण सत्यापन नहीं होने से पोर्टल पर अन्य एंट्री में विलंब हो रहा है। स्कूलों में ग्रीष्मावकाश होने से शिक्षक व बच्चे भी स्कूल नहीं आ रहे है। डेटा में गड़बड़ी होने पर वस्तुस्थिति की जानकारी नहीं हो पा रही थी। अब 26 जून से विद्यालय प्रारंभ होने से उम्मीद है कि त्रुटियों को सुधार कर यू-डाइस प्लस पर डेटा एंट्री पूरी हो सकेगी।


क्या है यू डाइस प्लस ?

यू डाइस प्लस एक वर्चुअल टाइम पोर्टल है। भारत सरकार द्वारा देश के सभी स्कूलों का डाटा एकीकृत करने के लिए तथा शिक्षकों को ऑनलाइन सुविधाएं जैसे रोजाना रिपोर्ट संस्करण करने के लिए इस पोर्टल को जारी किया गया है। इस पोर्टल की माध्यम से किसी भी स्कूल की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है। इससे सरकार को शिक्षा के क्षेत्र में नीति निर्धारण में भी मदद मिलती है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें