Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 13 जून 2023

दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम न्यून रहने पर 83 संस्था प्रधानों को नोटिस



 दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम न्यून रहने पर 83 संस्था प्रधानों को नोटिस

बीकानेर . शिक्षण सत्र 2022-23 में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की सैकंडरी कक्षा का परीक्षा परिणाम न्यून रहने पर 83 संस्था प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्हें 15 दिन में जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। अगर किसी संस्था प्रधान का जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभागीय मानदंडों अनुसार, किसी स्कूल का दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम 60 फीसदी या इससे कम रहने पर संस्था प्रधान को जिम्मेदार माना जाता है। संस्था प्रधानों को ये नोटिस जिला शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से भेजे गए हैं।


यह भी देनी होगी जानकारी

संस्था प्रधानों को अपने जवाब में ये भी बताना होगा कि वे संबंधित विद्यालय में कब से हैं तथा विषयाध्यापक के रिक्त पद होने पर उनके द्वारा शिक्षण व्यवस्था के लिए क्या-क्या उपाय किए गए। पिछले 5 साल के परीक्षा परिणाम तथा वर्ष 22-23 में स्कूल में स्वीकृत तथा रिक्त पदों की जानकारी भी देनी होगी।


शिक्षा निदेशक कानाराम ने बताया कि पहले चरण में सैकंडरी में कमजोर परिणाम वाले संस्था प्रधानों को नोटिस दिए गए हैं। अब सीनियर सैकंडरी परीक्षा का न्यून परिणाम रहने वाले स्कूलों के प्राचार्यों को नोटिस दिए जाएंगे। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारियों से परीक्षा परिणाम मंगाए जा रहे हैं।


जिले के 2 संस्था प्रधानों को मिले नोटिस

इस सूची में बीकानेर जिले के दो संस्था प्रधान शामिल हैं, जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दियातरा के संस्था प्रधान भंवर लाल को दसवीं का परिणाम 49.25% तथा राउमावि भाणे का गांव के संस्था प्रधान शांतिनाथ जोशी को 40.38% रहने पर नोटिस दिए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें