Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 19 जून 2023

लेखापरीक्षा शिविर के संबंध में

 लेखापरीक्षा शिविर के संबंध में

प्राचार्य,

समस्त राजकीय महाविद्यालय,

राजस्थान ।


विषय:- ऑडिट कैम्प के संबंध में ।

संदर्भ:- क्रमांक: प. 8(3) उ.शि. / ग्रुप - 5 / 2013 / पार्ट -1 दिनांक 18.12.2022 एवं 16.05.2023 के कम में

उपरोक्त विषयान्तर्गत 20.01.2023 को आयोजित ऑडिट समीक्षा बैठक में श्रीमान शासन सचिव महोदय द्वारा कॉलेज शिक्षा विभाग के बकाया आक्षेपों की स्थिति को अति गंभीरता पूर्वक लिया जा कर अविलम्ब बकाया आक्षेपों के निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के आदेश प्रस्तुत किये है।

अतः जुलाई माह में आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा विभाग द्वारा ऑडिट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। आपके महाविद्यालय से संबंधित समस्त बकाया अंकेक्षण प्रतिवेदनों (महालेखाकार, निरीक्षण विभाग के आंतरिक जांच, भौतिक सत्यापन प्रतिवेदन, विशेष जांच, चोरी / गबन प्रकरण) के बकाया आक्षेपों की ठोस सारगर्भित पूर्ण एवं नवीनतम अनुपालना दो प्रतियों में तैयार कर समर्थित दस्तावेजों की सत्यापित प्रति शीघ्रातिशीघ्र आयुक्तालय को प्रेषित करें एवं ऑडिट कैम्प आयोजित होने पर संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य एवं लेखाकर्मी निर्धारित कार्यक्रमानुसार आयुक्तालय में उपस्थिति सुनिश्चित करावें । निर्धारित कार्यक्रम शीघ्र ही आयुक्तालय की वेबसाइट पर Upload किया जाएगा।

                                                                                        (डॉ. ललिता शर्मा) 

                                                                                    मुख्य लेखाधिकारी

                                                                            कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें