परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 14 जून 2023

FreeBook: खत्म हुआ इंतजार, 9 लाख से अधिक पुस्तकें वितरित


FreeBook: खत्म हुआ इंतजार, 9 लाख से अधिक पुस्तकें वितरित

उदयपुर. हर साल की तरह नए सत्र 2023-24 के लिए राजकीय विद्यालयों व मदरसों में कक्षा 1 से 12वीं तक अध्ययनरत बालक-बालिकाओं के लिए निशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण शुरू हो चुका है। उदयपुर में पाठ्यपुस्तकों का वितरण दो चरणों में किया जाता है। पहला चरण 23 मई से शुरू कर दिया गया था और अब तक 9 लाख से अधिक पुस्तकों का वितरण हो चुका है। पाठ्यपुस्तक वितरण का यह कार्य 22 जून तक जारी रहेगा। उसके बाद जुलाई में दूसरे चरण में पुस्तकों का वितरण शुरू होगा।


18 लाख 34 हजार 115 पुस्तकें दी जानी हैं उदयपुर में: राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल वितरण केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर जिले में कुल 18 लाख 34 हजार 115 पुस्तकें वितरित की जानी हैं। इसमें से करीब 9 लाख 61 हजार 42 वितरित हो चुकी हैं। उदयपुर में कुल 20 ब्लॉक्स हैं और इसमें से 14 ब्लॉक्स में पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया जा चुका है। वहीं, अभी ये पुस्तकें पंचायत स्तर तक पहुंची हैं और फिर स्कूलों व विद्यार्थियों तक पहुंचाई जाएंगी।


इस तरह दी जाएंगी पुस्तकें

● कक्षा 1 व 2 में पाठ्यक्रम पूरा बदला है। सभी पुस्तकें नई दी जाएंगी।

● कक्षा 3 में पाठ्यक्रम पूरा नहीं बदला है। फिर भी विद्यार्थियों को नई पुस्तकें दी जाएंगी।

● कक्षा 4 से 12वीं तक आधी पुस्तकें पुरानी व आधी नई दी जाएंगी।

● कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी विद्यार्थियों को पुस्तकें दी जाएंगी।

● कक्षा 9 से 12वीं तक छात्राओं, अनुसूचित जाति, जनजाति के विद्यार्थियों तथा जिन विद्यार्थियों के माता-पिता आयकरदाता नहीं हैं, उनको निशुल्क पुस्तकें दी जाएंगी।


इनका कहना है

हमारी ओर से पाठ्यपुस्तकों का वितरण 23 मई से शुरू कर दिया गया था। कुल 20 में से 14 ब्लॉक्स में वितरण किया जा चुका है। 22 जून तक वितरण प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद दूसरा चरण जुलाई माह से प्रारंभ होगा।-उमेश शर्मा, मुख्य प्रबंधक, राजस्थान पाठ्यपुस्तक मंडल वितरण केंद्र, उदयपुर

FreeBook: खत्म हुआ इंतजार, 9 लाख से अधिक पुस्तकें वितरित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें