Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 20 जून 2023

UP POLICE: यूपी पुलिस में 62424 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू





UP POLICE : यूपी पुलिस में 62424 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के माध्यम से पुलिस विभाग में 62424 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार नागरिक पुलिस उप निरीक्षक अथवा सब इंस्पेक्टर एवं समकक्ष के 2,469 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।इसी तरह नागरिक पुलिस के आरक्षी एवं समक़क्ष के 52,699 पदों पर सीधी भर्ती शुरू की जाएगी। 


इसके अलावा रेडियो संवर्ग में प्रधान परिचालक, सहायक परिचालक एवं कर्मशाला कर्मचारी के 2,430 पद, लिपिक संवर्ग के 545 पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर के ग्रेड ए के 872 पद, कम्प्यूटर प्रोग्रामर के 55 पदों पर भी भर्ती की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है।इसके अलावा जेल वार्डर के 2,833 पदों के साथ-साथ नागरिक पुलिस में आरक्षी एवं समकक्ष पदों पर कुशल खिलाड़ियों के लिए 521 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें