Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 31 जुलाई 2023

प्रधानाचार्य वाकपीठ संगोष्ठी का आयोजन शैक्षणिक विकास और शिक्षकों की समस्याओं पर की चर्चा, संगोष्ठी में मंथन


 प्रधानाचार्य वाकपीठ संगोष्ठी का आयोजन शैक्षणिक विकास और शिक्षकों की समस्याओं पर की चर्चा, संगोष्ठी में मंथन

भादरा. गांव कलाना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक भादरा के समस्त प्रधानाचार्य की दो दिवसीय वाकपीठ संगोष्ठी का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जिगासरी बड़ी के प्रधानाचार्य हवासिंह टंडन की अध्यक्षता में किया गया। संगोष्ठी कार्यकारिणी के संरक्षक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामानुज प्रसाद भारद्वाज , प्रधानाचार्य दर्शना चौधरी, हंसराज सबलानिया, प्रधानाचार्य अशोक कुमार आर्य, देवेंद्र कुमार की देखरेख में की गई। संगोष्ठी में बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन विषय पर भरतसिंह ढाका, विभागीय अवकाश नियम पर सुमन रानी विद्यालय का शैक्षणिक व भौतिक विकास पर गोविंद राम, विभागीय जांच प्रक्रिया पर चानणमल भार्गव, पालनहार योजना पर रवि कुमार गिल्होत्रा, विद्यार्थी दुर्घटना बीमा योजना पर सुरेश कुमार गोदारा, स्काउट गाइड संचालन पर रणवीर सिंह, शाला दर्पण पर कुलदीप कुमार, ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना पर जगदीश चंद्र ,अनुपयोगी नकारा सामग्री निस्तारण प्रक्रिया पर अशोक कुमार आर्य ने जानकारी दी। छात्रवृत्ति योजना पर रामनिवास जांगिड़ ,पेमैनेजर पर सुरेंद्र प्रताप बेनीवाल नामांकन वृद्धि पर सुमित्रा चौधरी, महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विकास प्रक्रिया पर जैनेंद्र कुमार खन्ना पीईईओ के कर्तव्य पर शिखा राणा ,विद्यालय विकास में अनुशासन की महत्ता पर एसीबीईओ रतनलाल इंदलिया, ऑडिट पैरा निस्तारण पर हंसराज सबलानिया ,एपीआर प्रक्रिया पर जयवीर सिंह ने जानकारी दी। गरिमा पेटिका, शिकायत पेटिका ,विद्या दान पेटिका पर प्रेमलता शर्मा, ज्ञान संकल्प परकुंभाराम चोपड़ा ने अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी में भादरा ब्लॉक में नव पदस्थापित सभी प्रधानाचार्यो ,सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यो, भामाशाहों ,स्काउट गाइड सदस्यों, वार्ताकारों को प्रशस्ति पत्र , शोल ,माला व श्रीफल से सम्मानित किया गया। संगोष्ठी में प्रमोद कुमार मालपानी ने ब्लॉक से आए हुए सभी प्रधानाचार्यो को बैग वितरित कर सम्मानित किया।


शेरसिंह बिजारणिया, मनोज राव , मनोज जाखड़ , प्रताप गोठवाल , मोहरसिंह भांभू ने सभी प्रधानाचार्यो के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की है। एसीबीईओ सागरमल छिंपा व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामानुज प्रसाद भारद्वाज ने अनेक विषयों पर वार्ता कर आगंतुक प्रधानाचार्य को लाभान्वित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें