Loksabha Election Survey: लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार बीजेपी का बजेगा डंका, कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें; ओपिनियन पोल ने बता दिया
Loksabha Election Survey 2024: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले ताजा ओपिनियन पोल (Opinion Poll) सामने आया है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के सर्वे में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। बीजेपी की सीटें पिछली बार से कम हो सकती हैं, लेकिन फिर भी स्पष्ट बहुमत में आने की संभावना है। उधर, कांग्रेस की सीटों के मामूली रूप से बढ़ने का अनुमान है। हालांकि, अब भी कांग्रेस 100 सीटों के नीचे ही रहने वाली है। ओपिनियन पोल के अनुसार, एनडीए को 318 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिल सकता है, जबकि मुख्य विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को 175 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 50 सीटें जाने का अनुमान है।
ओपिनियन पोल के अनुसार, बीजेपी को 290 सीटों पर जीत मिल सकती है। कांग्रेस को 66 सीटें मिलने का अनुमान है। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 303, कांग्रेस को 52 सीटें मिली थीं। सीटों के हिसाब से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में बीजेपी को कोई भी टक्कर देता हुआ नहीं दिख रहा। यहां बीजेपी 70, सपा चार, कांग्रेस दो, अपना दल को दो सीटें मिल सकती हैं। एनडीए को 73 और इंडिया अलायंस को सात सीटें मिलने के आसार हैं।
बिहार में किसे कितनी सीटें?
बिहार की 40 सीटों में से एनडीए को 24, इंडिया को 16 सीटें मिल सकती हैं। महाराष्ट्र की 48 सीटों में एनडीए को 24, इंडिया को 24 सीटें दी गई हैं। तमिलनाडु की बात करें तो यहां कुल 39 सीटें हैं, जिसमें से एनडीए को 9, इंडिया को 30 सीटें दी गईं। पश्चिम बंगाल में एनडीए अलायंस को 12, इंडिया अलायंस को 30 सीटें मिल सकती हैं। ओपिनियन पोल के अनुसार, कर्नाटक में एनडीए को 20, इंडिया अलायंस को सात और अन्य को एक सीट मिलने की उम्मीद है। गुजरात में बीजेपी सभी 26 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। केरल की 20 सीटों में इंडिया अलायंस सभी 20 सीटें जीत सकता है। राजस्थान में एनडीए को 21, इंडिया अलायंस को चार सीटें मिलने के आसार हैं।
आंध्र प्रदेश, ओडिशा समेत अन्य राज्यों का हाल
आंध्र प्रदेश की बात करें तो यहां की सभी 25 सीटें न तो एनडीए और न ही इंडिया के खाते में आ रही हैं। ओडिशा में एनडीए 8, अन्य 13, इंडिया-0 रह सकता है। मध्य प्रदेश में बीजेपी को 24 सीटों पर जीत मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को पांच सीटें मिलने के आसार हैं। तेलंगाना की बात करें तो यहां एनडीए छह, इंडिया दो और अन्य 9 सीटें जीत सकती है। असम में एनडीए के खाते में 12 सीटें, इंडिया के खाते में एक और अन्य के खाते में एक सीट आ सकती है।
पंजाब में एनडीए का खाता नहीं खुलने का अनुमान
छत्तीसगढ़ की बात करें तो बीजेपी सात सीटें जीत सकती है, जबकि कांग्रेस चार, झारखंड में बीजेपी 13 और इंडिया अलायंस 1 सीट जीत सकती है। हरियाणा में बीजेपी आठ, कांग्रेस दो सीट जीत सकती है। पंजाब में एनडीए जीरो, इंडिया 13 सीट जीत सकती है। दिल्ली की सात सीटों पर बीजेपी पांच और इंडिया अलायंस दो सीट जीत सकती है। वहीं, उत्तराखंड में बीजेपी सभी पांच सीट जीत सकती है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख में एनडीए तीन, इंडिया दो और अन्य एक सीट जीत सकती है। मणिपुर की दोनों सीटें इंडिया अलायंस को जा सकती है गोवा में एनडीए को दो और इंडिया अलायंस को जीरो सीट मिल सकती है। ओपिनियन पोल में कुल 543 सीटों में से एनडीए को 318, इंडिया अलायंस को 175 और अन्य को 50 सीटें मिल सकती हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें