Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 15 अगस्त 2023

आरएएस प्रारंभिक-2023 की तैयारी में जुटा आयोग



 आरएएस प्रारंभिक-2023 की तैयारी में जुटा आयोग

अजमेर  राजस्थान लोक सेवा आयोग के आरएएस-2023 प्रारंभिक परीक्षा परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर को होगा। आयोग के लिए त्रुटिरहित पेपर निर्माण, पेपर सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि राज्य सेवा में 424 एवं अधीनस्थ सेवा में 481 पदों पर भर्ती होगी। आयोग को 6 लाख 97 हजार 51 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। जिलेवार केंद्रों का निर्धारण और अन्य तैयारियां सितंबर तक पूरी की जाएंगी।


गुणवत्ता युक्त पेपर पर जोर : पिछली आरएएस प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में कई बार प्रश्नों पर विवाद हो चुक हैं। लिहाजा आयोग का गुणवत्ता युक्त पेपर पर ज्यादा जोर है। विषयवार विशेषज्ञों को भी निर्देश दिए गए हैं ताकि तथ्यात्मक और सारगर्भित प्रश्न पूछे जा सकें। जानबूझकर तकनीकी गलती करने और आयोग को नुकसान पहुंचाने वाले विशेषज्ञों को डिबार किया जाएगा।


बीते 10 साल में बैठे परीक्षार्थी

आरएएस 2013: 1 लाख 71 हजार 571

आरएएस 2016: 3 लाख 36 हजार 721

आरएएस 2018: 3 लाख 76 हजार 762

आरएएस 2021: 3 लाख 20 हजार 34


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें