Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 22 अगस्त 2023

ग्रामीण ओलम्पिक के बीच ही शुरू होंगे स्कूल खेलकूद, इस बार खेलों की संख्या घटाई, 32 प्रकार के खेल होंगे



 ग्रामीण ओलम्पिक के बीच ही शुरू होंगे स्कूल खेलकूद, इस बार खेलों की संख्या घटाई, 32 प्रकार के खेल होंगे

झुंझुनूं. राज्य में वर्तमान में राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक चल रहे हैं, इसी बीच शिक्षा विभाग ने स्कूल खेलकूद का कलैंडर जारी कर दिया है। इस बार ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक में अधिकतर बच्चे वे ही हैं जो सरकारी व निजी स्कूलों में पढ़ रहे हैं। ऐसे में बच्चों के सामने असमंजस हो गया है कि वे स्कूल की प्रतियोगिता में शामिल हों या ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक में। वहीं इस बार स्कूलों में खेलों की संख्या कम कर दी है। पिछली बार पचास खेल शामिल थे। इस बार बत्तीस खेल होंगे। पिछले बार ऐसे खेल भी जोड़ दिए गए थे जिनकी नेशनल व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई पहचान ही नहीं है। इस बार केवल वे ही खेल शामिल किए गए हैं, जिनकी नेशनल प्रतियोगिता भी होगी। प्रदेशभर में स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताएं 24 अगस्त से शुरू होंगी और राज्य स्तर पर 11 नवम्बर को संपन्न होंगी। स्कूल खेलकूद कैलेन्डर के अनुसार राज्य स्तरीय खेलकूद 19 सितम्बर से शुरू होंगे और प्रदेश के सभी जिलों में अलग-अलग खेलों के लिए जिम्मेदारी दी जाएगी।


चार समूह बनाए

पहला समूह:

हॉकी, हैंडबॉल, कुश्ती, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, सॉफ्टबॉल, तीरंदाजी, बास्केटबॉल, योगा, रग्बी फुटबॉल के खेल होंगे।


दूसरा समूह

बॉक्सिंग, बैडमिन्टन, फुटबॉल, तैराकी, टेबल टेनिस, जिम्नास्टिक्स, कराटे, शतरंज, नेब्बॉल, खो-खो, साइक्लिंग (ट्रैक) के खेल होंगे।


तीसरा ग्रुप

राइफल शूटिंग, लॉन टेनिस, कबड्डी, ताइक्वांडो, जूडो, सेपक टकरा, क्रिकेट, साइक्लिंग (रोड), वुशु, रोलर स्केटिंग, मलखम्भ होंगे।


चौथा समूह

अंडर 17 और अंडर 19 में सिर्फ एथलेटिक्स के खेल होंगे।


तारीख घोषित

स्कूल स्तर पर 24 अगस्त से 31 अगस्त के बीच सभी समूहों के खेल होंगे। स्कूल में सभी खेलकूद प्रतियोगिताएं इन्हीं तारीख को होगी। जिला स्तर पर पहले समूह की आठ सितम्बर से बारह सितम्बर के बीच, दूसरे समूह की 19 से 23 सितम्बर के बीच, तीसरे समूह की 24 सितम्बर से 29 सितम्बर के बीच और चौथे समूह की 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर के बीच होगी। राज्य स्तर के टूर्नामेंट प्रथम समूह के 19 सितम्बर से 23 सितम्बर तक, दूसरे समूह के 3 अक्टूबर से आठ अक्टूबर तक, तीसरे समूह के नौ अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक और चौथे समूह के चार नवम्बर से 8 नवम्बर तक टूर्नामेंट होंगे।


इनका कहना है

शिक्षा विभाग ने खेलों का कलैंडर जारी कर दिया है। खिलाड़ियों में जोरदार उत्साह है। स्कूल स्तर पर शुरुआत 24 अगस्त से हो जाएगी। इसके लिए चार समूह बनाए गए हैं। चौथे समूह में केवल एथलेटिक्स के अंडर अंडर 17 और अंडर 19 वर्ग के खेल होंगे।-रामेश्वरी, उप जिला शिक्षा अधिकारी, खेलकूद


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें