Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 19 अगस्त 2023

श्रीगंगानगर सहित प्रदेश के 3420 स्कूलों में बनेंगे स्मार्ट क्लास रूम,935 विद्यालयों में स्थापित होगी आइसीटी लैब, कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा


 श्रीगंगानगर सहित प्रदेश के 3420 स्कूलों में बनेंगे स्मार्ट क्लास रूम,935 विद्यालयों में स्थापित होगी आइसीटी लैब, कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा


श्रीगंगानगर. शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली शिक्षा के तहत विद्यार्थियों को सामान्य प्रचलन के परंपरागत विषयों के अलावा बदलते दौर में तकनीकी ज्ञान से भी रूबरू करवाया जा रहा है। इस कड़ी में सूचना एवं संचार तकनीक के उपयोग से विद्यार्थियों को कंप्यूटर के सामान्य ज्ञान और अधिगम प्रक्रिया को सुगम, सुरूचिपूर्ण और सर्व सुलभ बनाने के लिए आइसीटी लैब संचालित की जा रही है। बता दें कि इस वित्तीय वर्ष के लिए राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से श्रीगंगानगर सहित राज्य के 3420 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास रूम स्थापित किए जाएंगे। साथ ही 935 विद्यालयों में कंप्यूटर लैब भी स्वीकृत की गई है। स्मार्ट क्लास रूम व कंप्यूटर लैब के लिए इस वित्तीय वर्ष के लिए राशि भी स्वीकृत हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि श्रीगंगानगर सहित राज्य में वर्ष 2008 से अभी तक 12072 विद्यालयों में आइसीटी योजना के तहत कंप्यूटर लैब स्थापित की गई है।


442 स्कूलों में लैब तथा 271 में स्मार्ट क्लास बोर्ड की सुविधा

कार्यक्रम अधिकारी जयकुमार ने बताया कि जिले के 271 स्कूलों में स्मार्ट क्लास बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को ई-कंटेंट से विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य करवाया जा सकेगा। साथ ही 440 स्कूलों में आइसीटी लैब संचालित की जा रही है तथा वर्तमान में महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल साधुवाली और फरीदसर में आधुनिक रिमोट वाली कंप्यूटर लैब स्थापित की गई है। इस हिसाब से जिले में अब 442 स्कूलों में कंप्यूटर लैब संचालित की जा रही है।


2007 में 100 स्कूलों में स्थापित की गई थी कंप्यूटर लैब

आइसीटी योजना जन सहभागिता योजना के तहत वर्ष 2007 में 100 विद्यालयों में लैब स्थापित की गई। इसके बाद वर्ष 2008 में 2500 स्कूलों में लैब स्थापित की गई और वर्ष 2023 में 2192 विद्यालयों में लैब स्थापित की गई,अभी तक राज्य में 12072 विद्यालयों में आइसीटी लैब स्थापित कर दी गई है।


इस वित्तीय वर्ष के लिए प्रावधान

100 से कम नामांकन वाले विद्यालयों के लिए- 2.50 लाख

100 से 250 नामांकन वाले विद्यालयों के लिए-4.50 लाख

250 से 700 नामांकन वाले विद्यालयों के लिए-6.40 लाख

प्रति विद्यालय लैब संचालन के लिए राशि-2.40 लाख रुपए


सेवा प्रदाता फर्म पांच वर्ष तक विद्यालय में स्थापित लैब का करेगी रखरखाव।

कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से श्रीगंगानगर सहित राज्य भर में आइसीटी योजना के तहत कंप्यूटर लैब और स्मार्ट क्लास रूम स्थापित किए जा रहे हैं। इसका लाभ यहां के विद्यार्थियों को मिलेगा। इसके लिए बजट भी स्वीकृत हुआ है।-पन्नालाल कड़ेला, सीडीइओ,शिक्षा विभाग,श्रीगंगानगर।


राज्य में स्थापित लैब का गणित

सैकंडरी विद्यालयों में स्थापित लैब-8143

प्रांरभिक विद्यालयों में स्थापित लैब-161

25:75 जनसहभागीता में स्थापित लैब-3929

कुल-राज्य में स्थापित लैब-12072


आइसीटी लैब स्थापित करने का उद्देश्य

विद्यालयों में विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना एवं संचार तकनीकी के संवर्धन के लिए वातावरण निर्माण के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचना प्रदान करना। सूचना एवं संचार तकनीकी आधारित सामग्री और ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध करवाना। शिक्षण और अधिगम के लिए आइसीटी उपकरणों की व्यवस्था से वर्तमान पाठ्यक्रम और विधियों को समृद्ध करना।विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया की चुनौतियों का सामना करने और प्रभावी रोजगार के लिए आवश्यक कौशलों को प्राप्त करने के योग्य बनाना। कंप्यूटर शिक्षा की ओर से कक्षा का वातावरण शिक्षक केंद्रित के बजाए विद्यार्थी केंद्रित करने के प्रयास करना।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें