Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 10 अगस्त 2023

अंग्रेजी स्कूलों में चयन के लिए 46 हजार से अधिक गुरुजी बैठेंगे



 अंग्रेजी स्कूलों में चयन के लिए 46 हजार से अधिक गुरुजी बैठेंगे

बीकानेर. महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों (अंग्रेजी माध्यम) में पदस्थापन के लिए चयन परीक्षा गुरुवार को आयोजित होगी। इस परीक्षा में हिंदी माध्यम स्कूलों के शिक्षक शामिल होंगे। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक रखा गया है।इस परीक्षा में शिक्षा विभाग के 46 हजार से अधिक शिक्षक शामिल होंगे। परीक्षा के लिए प्रदेश में 174 केन्द्र बनाए गए हैं। शिक्षा विभागीय पंजीयक रामस्वरूप जांगिड़ ने यह जानकारी दी। परीक्षा कक्ष में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, पेजर, डिजिटल डायरी अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस ले जाना निषेध होगा।


इन पदों पर होगी परीक्षा

प्राचार्य, व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, अध्यापक लेवल-प्रथम तथा द्वितीय के पदों के लिए परीक्षा होगी। इन पदों के लिए 46321 शिक्षकों ने आवेदन किया है। इसमें 1321 प्राचार्य तथा 45 हजार शिक्षक शामिल हैं।


अधिकतम 30 अंक लाने होंगे

परीक्षार्थियों को अधिकतम 30 अंक लाने होंगे, जबकि न्यूनतम 12 अंक लाने होंगे। परीक्षा में प्रश्नों की संख्या 60 निर्धारित की गई है और एक घंटे का समय है। सभी प्रश्न बहु विकल्पी होंगे तथा नकारात्मक अंक प्रणाली (नेगेटिव मार्किंग) अपनाई जाएगी।


ऐसा रहेगा प्रश्नपत्र

व्याख्याता के लिए अंग्रेजी भाषा की दक्षता संबंधी 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न माध्यमिक स्तर के होंगे। पांच प्रश्न नेतृत्व एवं प्रशासन तथा पांच प्रश्न विभागीय योजनाओं से संबंधित पूछे जाएंगे। इसी तरह अन्य पदों के शिक्षकों के लिए माध्यमिक स्तर के अंग्रेजी भाषा की दक्षता संबंधित 50 प्रश्न तथा विभागीय योजनाओं के 10 प्रश्न पूछे जाएंगे।


बीकानेर से 1401

अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पदस्थापन के लिए चयन परीक्षा में बीकानेर से 1401 शिक्षक शामिल होंगे। इसमें 92 प्रधानाचार्य, 54 के लेक्चरर, 149 वरिष्ठ शिक्षक, 1106 लेवल वन तथा लेवल सैकंड के 436 शिक्षक शामिल हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें