Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 31 अगस्त 2023

माध्यमिक शिक्षा : जिलास्तरीय खेलकूद 8 सितंबर से, चार समूह में होंगी प्रतियोगिताएं



 माध्यमिक शिक्षा : जिलास्तरीय खेलकूद 8 सितंबर से, चार समूह में होंगी प्रतियोगिताएं

मदनगंज किशनगढ़ | माध्यमिक शिक्षा विभाग ने स्कूली खेलकूद को लेकर खेल पंचांग जारी कर दिया है। इसके तहत 17 व 19 आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं चार समूह में करवाई जाएगी। प्रतियोगिताओं का समापन 8 नवंबर को राज्य स्तर पर होगा। खेल पंचांग में चार समूह बनाए गए हैं। प्रथम समूह में हॉकी, हैंडबॉल, कुश्ती सहित दस खेल, द्वितीय समूह में बॉक्सिंग, बैडमिंटन, फुटबॉल सहित 11 खेल, तृतीय समूह में राइफल शूटिंग, लॉन टेनिस सहित 11 खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। चतुर्थ समूह में एथलेटिक्स का आयोजन होगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम समूह 8 से 12 सितम्बर, द्वितीय समूह 19 से 23 सितम्बर, तृतीय समूह 24 से 29 सितम्बर व चतुर्थ समूह की प्रतियोगिताएं 23 से 27 अक्टूबर तक होगी। प्रतियोगिताएं प्रथम समूह 19 से 23 सितम्बर, द्वितीय समूह 3 से 10 अक्टूबर, तृतीय समूह 9 से 14 अक्टूबर व चतुर्थ समूह की प्रतियोगिताएं 4 से 8 नवम्बर के बीच होगी।  


19 वर्ष आयु वर्ग में 1 जनवरी 2005 या इसके बाद तथा 1 जनवरी 2010 से पहले 9वीं से 12वीं तक नियमित अध्ययनरत खिलाड़ी व 17 वर्ष आयु वर्ग में 1 जनवरी 2007 या इसके बाद तथा । जनवरी 2013 से पहले जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। पहले समूह में हॉकी खेलों को चार अलग-अलग समूहों में विभाजित किया गया है। इन्हीं समूहों के आधार पर अलग-अलग प्रतियोगिताएं होगी। पहले समूह में हॉकी, हैंडबॉल, कुश्ती, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, सॉफ्टबॉल, तीरंदाजी, बास्केटबॉल, योगा, रग्बी फुटबॉल के खेल होंगे। दूसरे समूह में बॉक्सिंग, बैडमिंटन, फुटबॉल, तैराकी, टेबल टेनिस, जिम्नास्टिक्स, कराटे, शतरंज, नेब्बॉल, खो-खो, साइक्लिंग (ट्रैक) के खेल होंगे। तीसरे ग्रुप में राइफल शूटिंग, लॉन टेनिस, कबड्डी, ताइक्वांडो, जूडो, क्रिकेट, साइक्लिंग (रोड), वुशु, रोलर स्केटिंग, मलखंभ होंगे। वहीं चौथे समूह में अंडर 17 और अंडर 19 में सिर्फ एथलेटिक्स के खेल होंगे। 49 खेलों से रह गए 33 | 


इस साल स्कूली खेलकूद में 33 तरह के खेल होंगे। कई परंपरागत खेलों को भी विभाग ने प्रतियोगिता से हटा दिया है। सत्र 2023-24 की 67वीं स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता के पंचांग से 15 खेलों को हटा दिया गया है। विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में इस साल पारम्परिक सतोलिया शामिल नहीं किया है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से सतोलिया सहित 15 खेलों को इस साल सूची से बाहर कर दिया है। खेलकूद प्रतियोगिता में खेलों की संख्या घटकर केवल 33 ही रह गई है, जबकि बीते साल यह संख्या 49 थी। सतोलिया के अलावा क्रिकेट, शूटिंग बॉल, आस्थे दा अखाड़ा आदि खेलों को भी सूची से बाहर किया गया है। राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलिंपिक खेलों में क्रिकेट, रस्साकसी आदि खेलों को शामिल किया जा रहा है, लेकिन टेनिस बॉल क्रिकेट व रस्साकसी को विद्यालयी खेलकूद सूची से बाहर कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें