Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 9 अगस्त 2023

विभागवार शिक्षक भर्ती की तैयारी में विश्वविद्यालय



 विभागवार शिक्षक भर्ती की तैयारी में विश्वविद्यालय

अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय 20 शिक्षकों की भर्ती की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्मेट तैयार किया जा रहा है। पदों के वर्गीकरण-रोस्टर, नियम की जांच जारी है। हालांकि वेतन-भत्ते खुद वहन करने से विश्वविद्यालय पर बोझ बढ़ना तय है। विश्वविद्यालयय में विभागवार 20 नए शिक्षकों की भर्ती होनी है। इनमें विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कला और अन्य संकाय के विषय शामिल हैं। साल 2017 में विश्वविद्यालय सिर्फ जूलॉजी और बॉटनी विभाग के प्रोफेसर की भर्ती कर सका था।


खुद उठाना होगा वित्तीय भार

20 शिक्षकों की नियुक्ति सेल्फ फाइनेंसिंग योजना के तहत होगी। वित्त विभाग ने विश्वविद्यालय द्वारा वित्तीय भार उठाने की स्वीकृति पर सशर्त मंजूरी दी है। इससे विश्वविद्यालय की जेब पर सालाना 3 से 5 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार बढ़ेगा। सरकार इनकी एवज में फूटी कौड़ी नहीं देगी।नियम-फॉर्मेट के लिए कमेटी : विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन आवेदन फॉर्मेट, नियम सहित अन्य के लिए कमेटी बनाई है। इसमें प्रो. नीरज भार्गव, प्रो. आशीष भटनागर और प्रो. अरविंद पारीक को शामिल किया गया है।


वो पुराना विवाद....

साल 2007 में विश्वविद्यालय ने शिक्षकों के सात पदों के लिए साक्षात्कार कराए गए थे। भर्ती में आरक्षण का ध्यान नहीं रखने, देर रात तक साक्षात्कार कराने को लेकर विवाद हुआ था। वर्ष 2009 में तत्कालीन राज्यपाल एस. के. सिंह ने प्रक्रिया निरस्त कर दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें