Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 17 अगस्त 2023

अंग्रेजी माध्यम स्कूल में किया विकास कार्यों का लोकार्पण

 अंग्रेजी माध्यम स्कूल में किया विकास कार्यों का लोकार्पण

हनुमानगढ़. जंक्शन के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बुधवार को एमएलए कोटे से बने कुल 8 कमरे मय बरामदा का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण विधायक चौधरी विनोद कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी, पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी, जिला अंहिसा बोर्ड के संयोजक तरूण विजय ने किया। विधायक विनोद कुमार ने उदघाटन समारोह में बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुसार जिले में सर्वाधिक 114 अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोले गए है। बीसूका उपाध्यक्ष ने सरकार की अन्य योजनाओं के बारे में बताया। पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी ने अभिवावकों से सरकार रिपीट करने का अनुरोध किया।


 इन्होंने कहा कि बीजेपी के पिछले कार्यकाल में हजारों स्कूल बंद किए गए थे परंतु अशोक गहलोत ने अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को खोल कर राजस्थान के स्टूडेंट्स को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया है। एसडीएमसी सदस्य अश्विनी पारीक ने कहा कि विधायक कोटे से बरामदा मय कमरे, शौचालय इत्यादि बनवाये है, जिससें कि विद्यालय के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिला है। विद्यालय प्रिंसीपल गुरमीत सिंह बराड़ ने अतिथियों का धन्यवाद दिया। इस मौके पर एसडीएमसी सदस्य नवीन मिड्ढ़ा, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिद्धू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गुरमीत चन्दड़ा, सहकारी समिति अध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक जोईया, जिला शिक्षा अधिकारी हंसराज झाझेवाल, मनोज बड़सीवाल, मनोज सैनी मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें