Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 5 अगस्त 2023

छेड़छाड़ करने वालों को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी, बोले- अशोक गहलोत



  छेड़छाड़ करने वालों को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी, बोले- अशोक गहलोत 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है बहन-बेटियों से छेड़छाड़ करने वालों को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। शहरी और ग्रामीण ओलिंपिक का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कुछ बच्चे आत्महत्या कर रहे हैं। अब इन लोगों के नाम राजस्थान लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करा रही संस्थाओं को भी भेजे जाएंगे। इन जैसे लड़कों को सरकारी नौकरी नहीं मिल सके। मनचले लोग लड़कियां बहन-बेटियां जो पढ़ने आती है। उनसे बदतमीजी करते हैं। छेड़छाड़ करते हैं, वह हम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। कुछ बच्चे एक दूसरों को मार रहे हैं। यह घटना तभी रुक सकती है, जब मां-बाप का दिल बड़ा हो। आप मान लीजिए अगर किसी का लव अफेयर है। मां-बाप को समझाने की कोशिश करनी चाहिए। उन्हें शादी करने की छूट देनी चाहिए।


आज का युवा कल का भविष्य होगा

गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज का युवा कल का भविष्य होगा। हमारे युवा अच्छे साइंटिस्ट, टेक्नोक्रेट, डॉक्टर, इंजीनियर बनेंगे। ऑल इंडिया सर्विस में शामिल होंगे। सोशल वर्कर बनेंगे। मैं देखता हूं, जो मनचले लड़के होते हैं। वह पूरा माहौल खराब कर देते हैं। लड़कियों के साथ में बदतमीजी करते हैं। हमने कल ही डीजी पुलिस को होम सेक्रेटरी को मनचलों का इलाज करने के आदेश दिए हैं।


जानबूझकर बनाया जा रहा माहौल

उन्होंने कहा- यह माहौल राजस्थान में जानबूझकर के बनाया जा रहा है। जबकि राजस्थान बहुत ही शांतिप्रिय प्रदेश है। राजस्थान की मणिपुर से तुलना करके बदनाम करने की कोशिश हो रही है। कुछ घटनाएं हो रही, लेकिन हर राज्य में घटनाएं हो रही हैं। इनको मध्यप्रदेश की घटनाएं नहीं दिखती। बीजेपी के पूर्व विधायक का बेटा उसमे शामिल है। जोधपुर में दो-तीन लड़के एबीवीपी के थे। उन्होंने बच्ची का गैंगरेप कर दिया। यह इसका जिक्र नहीं करेंगे। अलवर के अंदर बजरंग सेना बनी हुई है। उसके कार्यकर्ता ने रेप किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें