Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 30 अगस्त 2023

वीरों के शौर्य की गाथा लिखेंगे और चित्र बनाएंगे विद्यार्थी



 वीरों के शौर्य की गाथा लिखेंगे और चित्र बनाएंगे विद्यार्थी

बीकानेर. विद्यार्थियों में देशभक्ति का जज्बा जागृत करने तथा उनमें नागरिक चेतना के मूल्यों को स्थापित करने के लिए उन्हें अपने देश के वीरों की शौर्य गाथा से परिचित कराया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों को वीरों की उपलब्धियों को कविता, निबंध तथा चित्रों के माध्यम से समझाना होगा। किसी छात्र की प्रविष्टि प्रथम आ गई, तो उसे राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने वीर गाथा प्रोजेक्ट 3.0 शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत शौर्य पुरस्कार प्राप्त वीरों की जीवनी पर आधारित चित्रकला, कविता, निबंध जैसी गतिविधियों का आयोजन विद्यालयों में किया जाएगा। 15 सितंबर तक स्कूल स्तर पर गतिविधियां आयोजित की जाएगी। चार वर्गों में प्रविष्टियां जमा होंगी। अर्थात चार प्रविष्टियां पोर्टल पर अपलोड करनी होंगी।


विजेताओं का होगा अभिनंदन

विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा मंत्रालय एवं रक्षा मंत्रालय की ओर से संयुक्त रूप से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक विजेता को 10 हजार रुपए नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा राज्य, केन्द्र शासित प्रदेश एवं जिला स्तर के सभी विजेताओं को सम्बंधित राज्य, केन्द्र शासित प्रदेश और जिले की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें