Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 19 अगस्त 2023

ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती : स्कूलों में रिक्त पद कम वैकेंसी ज्यादा, नई भर्ती के शिक्षकों को कहां लगाएंगे



 ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती : स्कूलों में रिक्त पद कम वैकेंसी ज्यादा, नई भर्ती के शिक्षकों को कहां लगाएंगे

आचार संहिता लगने से पहले सरकार ग्रेड थर्ड के 48 हजार शिक्षकों को नियुक्ति देने की तैयारी में है। लेकिन, प्रारंभिक शिक्षा में करीब 24 हजार पद ही रिक्त हैं। ऐसे में बाकी 24 हजार शिक्षकों को कहां लगाया जाएगा, यह बड़ा सवाल है ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती में चयनित शिक्षकों को प्रारंभिक स्कूलों में ही लगाने का प्रावधान है। उल्लेखनीय है कि जिले में 1324 स्कूल प्रारंभिक शिक्षा दी जाए तो 5 हजार पद रिक्त हो सकते हैं। विभाग के हैं इनमें 879 थर्ड ग्रेड शिक्षकों के पद रिक्त हैं


एक्सपर्ट विभाग ऐसे निकाल सकता है रास्ता

थर्ड ग्रेड शिक्षकों की पहली नियुक्ति प्रारंभिक शिक्षा विभाग मैं करने का प्रावधान है। राज्य सरकार को जल्द ही नई भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर न्यायालय में लंबित पदोन्नति व स्थानांतरण के प्रकरणों का निस्तारण करवाना चाहिए ताकि नई नियुक्ति की राह आसान हो सके। प्रारंभिक शिक्षा में कार्यरत ऐसे शिक्षक जो 6 डी की पात्रता रखते हैं। यदि उनका सीधा तबादला माध्यमिक शिक्षा में कर दिया जाए, तो प्रदेशभर में 20 हजार पद रिक्त हो सकते हैं।

• जो पदोन्नति न्यायालय में लंबित है, वहां पर शपथ पत्र देकर पदोन्नति का निस्तारण करवाया जा सकता है। संदर्भ पदोन्नति कर ग्रेड थर्ड के पद रिक्त करवाए जा सकते हैं।

• महात्मा गांधी स्कूलों में पद भरने के लिए प्रतिनियुक्ति सीधी भर्ती से पहले कर दी जाए तो 5 हजार पद रिक्त हो सकते हैं।

• संविदा भर्ती की जगह परमानेंट भर्ती से ही रिक्त पदों को भरना चाहिए। ऐसा करने ही प्रदेश में 48 हजार शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता प्रशस्त हो सकेगा


कई शिक्षक एपीओ निलंबित या अन्य विभागों में तैनात... प्रदेश में 4 हजार से ज्यादा शिक्षक ऐसे हैं जो एपीओ निलंबित, अप्रदर्शित या फिर अन्य विभागों में कार्यरत हैं। नए बने जिलों के हिसाब से थर्ड ग्रेड शिक्षकों के नए पद भी सृजित कर सकते हैं। राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद के पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि यशवंत जागेटिया ने बताया कि माध्यमिक विद्यालय में भी कक्षा एक से आठ संचालित हैं। प्रारंभिक शिक्षा में भर्ती के अनुपात में पद रिक्त नहीं है तो शेष को माध्यमिक शिक्षा में 3 डी में कार्यग्रहण करा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें