Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 18 अगस्त 2023

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती से जुड़ा अहम नोटिस जारी



यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती से जुड़ा अहम नोटिस जारी

UP Police Constable Bharti 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने खेल कोटे से कांस्टेबल के 345 पदों पर भर्ती के लिए टेंडर से जुड़ा नोटिस जारी किया है। इस भर्ती के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल नागरिक पुलिस एवं उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल में कांस्टेबल के पर्दों पर कुशल खिलाड़ियों की सीधी भर्ती की जाएगी। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा पहले इस भर्ती का टेंडर निकाला गया था लेकिन पर्याप्त संख्या में निविदाएं प्राप्त नहीं हुईं। ऐसे में आरएफक्यू निरस्त कर फिर से ओपन टेंडर के माध्यम से एजेंसी, फर्मों से भर्ती बोर्ड में निविदाएं दाखिल करने के लिए कहा गया था। अब ईओआई को सभी शर्तों के साथ प्रकाशित किया गया है। सभी एजेंसियों को शर्तों के अनुसार अपनी अपनी ईओआई तय तिथि व समय के अनुसार बोर्ड में पेश करनी होगी। 


ईओआई (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) 10 सितंबर 2023 तक sp2@uppbpb.gov.in पर भेज सकते हैं। अगर कोई सवाल है तो उसे sp2@uppbpb.gov.in पर ईमेल करके पूछा जा सकता है। बोर्ड के सामने प्रेजेंटेशन देने की तिथि व समय की सूचना बाद में अलग से ईमेल से दी जाएगी। 


नोटिस में यह भी बताया गया है कि आवदेन की इच्छुक कंपनियों में क्या-क्या योग्यता होनी चाहिए। टेंडर प्रक्रिया खत्म होने के बाद एग्जाम एजेंसी का चयन होगा जो इस परीक्षा के आयोजन का जिम्मा संभालेगी। नोटिस के मुताबिक 5 हजार से 7 हजार अभ्यर्थी हो सकते हैं। 


यूपी पुलिस 52000 कांस्टेबल भर्ती के नोटिफिकेशन का इंतजार जारी

यूपी पुलिस 52000 कांस्टेबल भर्ती 2023 के नोटिफिकेशन का इंतजार जारी है। प्रशासन की ओर से कहा गया था कि 15 जुलाई तक यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 52699 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। लेकिन जुलाई के बाद आधा अगस्त बीत चुका है, अभी तक इस कोई अपडेट नहीं आई है। विज्ञप्ति जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती के लिए 20 लाख से ज्यादा आवेदन आएंगे। पिछले वर्ष के नोटिफिकेशन के माना जा सकता है कि इन पदों कि लिए 12वीं पास (इंटर पास) की योग्यता मांगी जाएगी।


पी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड से होगी। यानी परीक्षा कंप्यूटर मोड (सीबीटी) टाइप नहीं होगी। ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे और ओएमआर शीट पर गोलों को भरना होगा। 


आयु सीमा में छूट की मांग

आपको बता दें कि राज्य में आखिरी बार कांस्टेबल के पदों पर भर्ती वर्ष 2018 में निकली थी। इसलिए यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे हजारों युवा ओवरएज हो गए हैं। आमतौर पर यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड कांस्टेबल भर्ती में 18 से 22 साल तक की आयु सीमा रखता है। अब व्यापक स्तर पर अधिकतम आयु सीमा तीन साल बढ़ाने की मांग की जा रही है। हालांकि बताया जा रहा है कि अधिकतम आयु सीमा बढ़ने की उम्मीद कम है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें