Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 17 अगस्त 2023

शिक्षकों के आधे पद रिक्त, छात्रों की पढ़ाई चौपट



शिक्षकों के आधे पद रिक्त, छात्रों की पढ़ाई चौपट

सिवाना  कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विदयालय में विदयार्थियों को पढ़ाई में दिक्कत पेश आ रही है। मुश्किल यह है कि यहां शिक्षकों के पद रिक्त हैं। लंबे समय से पद रिक्त होने से छात्रों की पढ़ाई चौपट हो रही है। सरकार व शिक्षा विभाग के रिक्त पद नहीं भरने से छात्रों व अभिभावकों में रोष है। कस्बे के राउमावि में 951 छात्र- छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन इनकी पढ़ाई के लिए पूरे शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। विदयालय में शिक्षकों सहित अन्य कर्मचारियों के 22 पद खाली हैं। वर्तमान में कुल 28 शिक्षक व कर्मचारी कार्यरत हैं। स्वीकृत पदों में से करीब आधे पद रिक्त हैं। विदयालय में 951 छात्र अध्ययनरत हैं, लेकिन शिक्षकों सहित कर्मचारियों के कर्ठ पद रिक्त हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई व अन्य कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। समय समय पर उच्चाधिकारियों से पद भरने की मांग करते हैं। -नरसाराम, प्रधानाचार्य

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें