Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 30 अगस्त 2023

स्कूल के पास बिक रहा स्मैक, नशेड़ी बोला- क्या कर लोगे मेरा


 स्कूल के पास बिक रहा स्मैक, नशेड़ी बोला- क्या कर लोगे मेरा

जयपुर. शहर के नवीन घाटगेट स्थित बालिका स्कूल के पास पुलिस की शह पर धड़ल्ले से नशा बिक रहा है। परेशान लोगों ने मंगलवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास में स्मैक बेचने और खरीदने वाले को पकड़ लिया। इस पर खरीदार ने लोगों को धमकाते हुए कहा कि स्मैक खरीद रहा हूं, क्या कर लोगे मेरा...। कुछ लोगों ने वीडियो बनाया तो पुड़िया खोल कर स्मैक दिखाई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन आधा घंटे बाद पुलिस मौके पर बिना महिला पुलिसकर्मी के पहुंची।


महिला पुलिसकर्मी बुलाने के लिए कॉलोनीवासियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे बाद जवाहर नगर थाने से दो महिला पुलिसकर्मी पहुंची। स्थानीय निवासी राजू ने बताया कि इसके बाद स्मैक बेचने वाली महिला और खरीदार को पकड़ लिया गया, लेकिन महिला पर पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।


कॉलेज के पास भी बेचा जा रहा नशा

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर सत्य साईं महिला कॉलेज है। कॉलेज के पास भी स्मैक और गांजा खुले आम बिकता है। जिसके चलते यहां आपराधिक तत्व जमा हो जाते हैं और कॉलेज की छात्राओं से छेड़छाड़ करते हैं।


पुलिस ने दो लड़कों को लिया हिरासत में

एक महिला की ओर से स्मैक बेचने की सूचना मिली थी, कॉलोनीवासी मौके पर एकत्र हो गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दो लड़कों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।-राजू राम बामनिया, जवाहर नगर थानाधिकारी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें