Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 8 सितंबर 2023

सरल ऐप के सम्बन्ध में 04 महत्वपूर्ण सवाल व उनके जवाब

 


सरल ऐप के सम्बन्ध में 04 महत्वपूर्ण सवाल व उनके जवाब


*01 _कितने दिन में सरल ऐप के माध्यम से OMR स्कैन किया जा सकता है ?_*


👉 _सरल ऐप के माध्यम से आकलन के दिन OMR स्कैन इस प्रक्रिया के अनुसार किया जाना है।_


👉 _कक्षा 1 से 3 परीक्षा के उपरांत 1 घंटे के अंदर स्कैनिंग की प्रक्रिया पूर्ण की जानी होगी_


👉 _कक्षा 4 से 8 परीक्षा के उपरांत 2 घंटे के अंदर स्कैनिंग की प्रक्रिया पूर्ण की जानी होगी_



*_02 क्या इस बार NAT में नया सरल ऐप का उपयोग किया जाएगा?_*



👉 _हाँ, नया सरल ऐप APK के माध्यम से उपलब्ध करवाया गया है। शिक्षकों को APK link से ऐप install करने के उपरांत यह प्रक्रिया का पालन करना होगा_


👉 _प्रेरणा पोर्टल पर रजिस्टर्ड email ID के माध्यम से लॉगिन करें। लॉगिन ID एवं पासवर्ड शिक्षक का प्रेरणा पोर्टल पे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होगा छात्रों का डेटा जैसे की नाम एवं कक्षा का ऐप पर जाँच करना होगा।_



*_03 सरल ऐप से OMR sean नहीं हो रहा है। क्या किया जा सकता है?_*


👉 _ध्यान रहे की सभी तकनीकी features आपके phone में हो - स्कैन करते समय Do's & Don'ts का पालन हो रहा हो_


👉_यदि फिर भी समस्या आ रही हो तो ऐप बंद करके फिर से शुरू करें_


👉 _यदि फिर भी समस्या आ रही हो तो किसी साथी शिक्षक का phone उपयोग करके scan प्रक्रिया पूर्ण करें।_


*_04 मेरे फ़ोन में यह तकनीकी features है फिर भी सरल ऐप क्यों install नहीं हो रहा है?_*


_ऐसी स्तिथि में निम्नलिखित steps follow करें:_


👉 _App delete करें - Phone में space clear करें_


👉 _Phone switch off और on कर के ऐप पुनः download करें_


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें