Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 27 सितंबर 2023

1 अक्टूबर से विद्यालय सुबह 10 से 4 बजे तक संचालित होंगे



 1 अक्टूबर से विद्यालय सुबह 10 से 4 बजे तक संचालित होंगे

डीग. अगले माह 1 अक्टूबर से जिला भरतपुर सहित प्रदेश के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों का समय परिवर्तन हो जाएगा। शिक्षा विभाग के शिविरा पंचांग के मुताबिक एक पारी विद्यालय सुबह 10 से 4 बजे तक, जबकि दो पारी विद्यालय सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक संचालित होंगे, प्रत्येक पारी पांच घंटे चलेगी।


31 दिवस वाले अक्टूबर माह में 24 कार्य दिवस रहेंगे, जबकि 4 अवकाश एवं 3 उत्सव रहेंगे। इसी माह में 3 से 5 अक्टूबर तक जिला स्तरीय विज्ञान मेला का आयोजन किया जाएगा। वहीं 3 से 8 अक्टूबर तक आयु वर्ग- 14, 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा के तृतीय समूह की राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 11 से 12 अक्टूबर तक राज्य स्तर पर रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा। वहीं 13 से 14 अक्टूबर तक जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 19 से 21 अक्टूबर तक विद्यार्थियों की द्वितीय परख होगी। वहीं 25 से 29 अक्टूबर तक आयु वर्ग- 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग की चतुर्थ समूह की जिला स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।


अन्य कार्यक्रम भी होंगे

उपरोक्त के अलावा अक्टूबर माह में 7 अक्टूबर को विद्यालय स्तर पर सामुदायिक बाल सभा आयोजित की जाएगी। वहीं 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाएगा। इसके अलावा 13 अक्टूबर को विश्व दृष्टि दिवस, 15 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती, 28 अक्टूबर को सार्वजनिक स्थल या चौपाल पर सामुदायिक बाल सभा का आयोजन किया जाएगा।वहीं 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी तथा इंदिरा गांधी पुण्य तिथि संकल्प दिवस के रूप में मनायी जाएगी।


4 दिन अवकाश रहेगा, 3 उत्सव मनाए जाएंगे

अगले माह अक्टूबर में 4 दिन का अवकाश रहेगा। इसमें दो अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, 15 अक्टूबर को नवरात्रा स्थापना, 22 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी एवं 24 अक्टूबर को विजय दशमी का अवकाश रहेगा। इनके अलावा दो अक्टूबर को लाल बहादुर जयंती व महात्मा गांधी जयंती एवं 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर उत्सव मनाया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें