उप प्रधानाचार्य बनने की जल्दी में नियमों को भूले
गंगापुरसिटी. शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खूंटला का निरीक्षण किया तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। इस दौरान देखने में आया कि संस्था में व्याख्याता पद पर कार्यरत बिरम सिंह गुर्जर का गत दिनों उप प्रधानाचार्य पद पर प्रमोशन हो गया था। लेकिन पदस्थापन आदेश जारी हुए बिना ही व्याख्याता ने स्वयं को संस्था में ही उप प्रधानाचार्य मानते हुए अपना अलग से चेंबर बना लिया।
संस्था की दीवार पर उप प्रधानाचार्य का बोर्ड भी बनवाकर नाम लिखवा दिया। साथ ही अपनी मेज पर नाम की पट्टिका भी लगवाकर शिक्षा विभाग के नियमों की अनदेखी करते हुए विभागीय नियमों का उलंघन किया है। जबकि विभागीय नियमानुसार जिनकी डीपीसी की जा चुकी है, उन्हें अलग से पदस्थापन आदेश जारी किए जाते हैं। उसे संस्था में कार्य ग्रहण के बाद ही वह उप प्रधानाचार्य के पद पर कार्य करता है। जिस पर उप प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पूछा है कि किस अधिकार एवं किस नियम से ऐसा कार्य नियम विरुद्ध किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें