Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

रविवार, 24 सितंबर 2023

सीनियर स्कूलों में स्मार्ट क्लास के लिए सप्ताह पहले बनाया जाएगा टाइम टेबल



 सीनियर स्कूलों में स्मार्ट क्लास के लिए सप्ताह पहले बनाया जाएगा टाइम टेबल

सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूलों में विषय के शिक्षक नहीं होने पर विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लासेज में मिशन ज्ञान के ई-लेक्चर्स के जरिए पढ़ाया जाएगा। इसके लिए हर स्कूल में अग्रिम साप्ताहिक टाइम टेबल बनेगा। इसके आधार पर ही सोमवार से शुक्रवार तक स्मार्ट क्लास की पढ़ाई कराई जाएगी। इसके साथ ही हर सप्ताह तीन दिन रेमेडियल क्लासेज लगेगी।


इसमें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को स्कूलों में सुबह 8 से 9.30 बजे तक रेमेडियल क्लास लगाई जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने शनिवार को अधिकारियों को निर्देश दिए। शाला दर्पण पोर्टल पर स्मार्ट क्लासेज की मॉनिटरिंग के लिए विशेष मॉड्यूल बनाया गया है। इसमें सीनियर सैकंडरी स्कूल के संस्था प्रधान हर सप्ताह टाइम टेबल एडवांस में अपलोड करेंगे। 29 सितंबर से चलेगी रेमेडियल क्लासेज वीसी में रेमेडियल क्लासेज के संचालन के लिए स्कूलों में वर्क बुक वितरण की समीक्षा की गई। शासन सचिव ने वर्क बुक का 27 सितम्बर तक सभी स्कूलों में वितरण सुनिश्चित करने व 29 सितम्बर से सीनियर स्कूलों में रेमेडियल क्लासेज शुरू करने के निर्देश दिए है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें