शिक्षक संघ कार्यकारिणी में निर्विरोध चुने पदाधिकारी
नादौती यहां सोमवार को राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा नादौती के चुनाव में श्रीमन लाल मीणा प्रधानाचार्य अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा के वार्षिक चुनाव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चुनाव अधिकारी शिवराम मीणा प्रधानाचार्य व पर्यवेक्षक गोविंद देव मीणा की निर्देशन में सर्वसम्मति से हुए। जिसमें सभा अध्यक्ष पद पर कमल राम मीना प्रधानाचार्य, उपसभा अध्यक्ष नरोत्तम कुमार शर्मा प्रधानाचार्य व नरेश कुमार मीना व्याख्याता ,
वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कालूराम मीना प्रधानाचार्य, उपाध्यक्ष पद पर कमल कुमार मीना व्याख्याता,महिला मंत्री पद पर श्रीमती उर्मिला देवी, कोषाध्यक्ष पद पर शिवकुमार जांगिड़, अध्यापक सदस्य पद पर विष्णु सिंह राजपूत, पंचायत समिति शिक्षक सदस्य पद पर गोपाल लाल शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक सदस्य पद पर रामकेश मीना, प्राध्यापक सदस्य पद पर मानसिंह गुर्जर व्याख्याता ,संस्कृत शिक्षा सदस्य पद पर मनोज कुमार मीना ,महिला शिक्षक सदस्य पद पर दुर्गेश शर्मा ,शारीरिक शिक्षक सदस्य पद पर शैलेंद्र सिंह, प्रबोधक सदस्य पद पर बद्री प्रसाद माली का निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्रदेश महासमिति में रघुनंदन दत्त शर्मा, मदन लाल मीना, बद्री माली, गोविंद मीना ,पुनीत कुमार भारद्वाज व जिला महासमिति में मुकेश कुमार शर्मा ,प्रेमराज मीना, बनवारी लाल मीना, विजय राम मीना, गोपाल लाल लखेरा का सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन किया गया। निर्वाचन अधिकारी शिवराम मीणा व पर्यवेक्षक गोविंद देव मीणा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें