इतनी छात्राओं को मिलेगी साइकिल
चित्तौड़गढ़. प्रदेश की साढ़े सात लाख बेटियों के लिए अच्छी खबर आई है। दो सत्र से साइकिल का इंतजार कर रही बेटियों को जल्द ही साइकिल मिलेगी। इस साल चुनाव को देखते हुए विभाग ने सत्र 2022-23 व 2023-24 की सूचना सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से मांगी थी। चित्तौड़गढ़ जिले की 17 हजार 345 छात्राओं को साइकिल दी जाएगी। पिछले सत्र प्रदेश की करीब साढ़े तीन लाख बेटियों को पूरे साल पैदल ही स्कूल जाकर नवीं कक्षा पास करके दसवीं में पहुंची हैं।
सत्र 2007-08 में शुरू हुई थी योजना
निशुल्क साइकिल वितरण योजना की शुरुआत वर्ष 2007-08 में हुई थी। योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की उप्रावि उत्तीर्ण होने बाद माध्यमिक विद्यालय की आवास से दूरी अधिक होने से बेटियां शिक्षा वंचित रह जाती थी, उन्हें सुगम आवागमन के लिए साइकिल उपलब्ध करारकर शिक्षा से जोड़े रखना था।
अतिशीघ्र मिले साइकिल
प्रति वर्ष सत्र की शुरुआत में मिलनी चाहिए साइकिलें। ताकि दूर से स्कूल वाली बेटियों उसका सदुपयोग करके स्कूल पहुंच सके। अभी पिछले सत्र की 3.50 लाख व इस सत्र की 4 लाख बालिकाओं को अतिशीघ्र दी जानी चाहिए साइकिलें। यदि टेंडर प्रक्रिया नहीं हो सके तो छात्राओं के खाते में साइकिल के बदले नकद राशि का भुगतान भी किया जा सकता है।-बसन्त कुमार ज्याणी, प्रदेश प्रवक्ता, राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ, रेस्टा
भेजी सूचना
विभाग ने गत सत्र 2022-23 और इस सत्र 2023-24 में कक्षा नौ में नवीन प्रवेश लेने वाली छात्राओं की सूचना मांगी थी। जिसकी सूचना मुख्यालय भेज दी है। जिले की 17 हजार 345 छात्राओं को साइकिल दी जाएगी। ईडब्ल्यूएस की छात्राओं को लेकर अभी निर्देश नहीं मिले हैं।-कल्पना शर्मा, डीईओ माध्यमिक मुख्यालय
1. अजमेर 30379
2. अलवर 34911
3. बांसवाड़ा 39854
4. बारां 14303
5 बाड़मेर 39976
6. भरतपुर 23795
7. भीलवाड़ा 32571
8. बीकानेर 26438
9. बूंदी 14869
10. चितौड़गढ़ 17345
11. चूरू 22053
12. दौसा 20467
13. धौलपुर 17975
14. डूंगरपुर 26757
15. गंगानगर 18288
16. हनुमानगढ़ 17092
17. जयपुर 46324
18. जैसलमेर 7960
19. जालौर 23931
20. झालावाड़ 18135
21. झुंझुनू 14049
22. जोधपुर 37724
23. करौली 16032
24. कोटा 15888
25. नागौर 31055
26. पाली 22641
27. प्रतापगढ़ 15067
28. राजसमंद 16513
29. सवाई माधोपुर 15178
30. सीकर 21462
31. सिरोही 12609
32. टोंक 16237
33. उदयपुर 39913
कुल 758791
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें