Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 1 सितंबर 2023

प्रोजेक्ट : वीरों की शौर्य गाथा से विद्यार्थी जीतेंगे नगद पुरस्कार


 प्रोजेक्ट : वीरों की शौर्य गाथा से विद्यार्थी जीतेंगे नगद पुरस्कार

जोधपुर. अपने देश के वीरों की शौर्य गाथा से विद्यार्थियों को परिचित करवाने के लिए शिक्षा विभाग एक पहल करने जा रहा है। विद्यार्थियों में देशभक्ति का जज्बा जागृत करने तथा उनमें नागरिक चेतना के मूल्यों को स्थापित करने के लिए शिक्षा विभाग प्रतियोगिता के बाद राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी करेगा। ऐसे में विद्यार्थियों को कविता, निबंध तथा चित्रों के माध्यम से वीरों की शौर्य गाथा को समझाना होगा। वहीं छात्र की प्रविष्टि प्रथम आने पर उसे राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इसके लिए वीर गाथा प्रोजेक्ट 3.0 शुरू किया है। प्रोजेक्ट के तहत शौर्य पुरस्कार प्राप्त वीरों की जीवनी पर आधारित चित्रकला, कविता, निबंध जैसी गतिविधियों का आयोजन होगा। स्कूल स्तर पर 15 सितंबर तक प्रतियोगिता आयोजित होगी।


राष्ट्रीय स्तर पर होगा सम्मान

शिक्षा मंत्रालय एवं रक्षा मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली प्रतियोगिता के विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक विजेता को 10 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं राज्य, केन्द्र शासित प्रदेश एवं जिला स्तर के सभी विजेताओं को सम्बंधित राज्य, केन्द्र शासित प्रदेश और जिले की ओर से सम्मानित किया जाएगा।


चार श्रेणियों में प्रविष्टियां होगी अपलोड

प्रतियोगिता के लिए चार श्रेणियों में प्रविष्टियां पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। प्रथम श्रेणी में कक्षा 3 से 5 तक एक प्रविष्टि, द्वितीय श्रेणी में कक्षा 6 से 8 तक एक प्रविष्टि, तृतीय श्रेणी में कक्षा 9 से 10 तक एक प्रविष्टि तथा चतुर्थ श्रेणी में कक्षा 11 से 12 तक की एक सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि को पोर्टल पर अपलोड करना होगा।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें