Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 1 सितंबर 2023

REET Result: लेवल-1 का फाइनल रिजल्ट जारी, 21 हजार पदों पर होगी नियुक्ति, जानें कौन-कौन सी हैं पोस्ट

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी की परीक्षाओं की संशोधित तिथि, जानिए कब होगी आपकी परीक्षा

 REET Result: लेवल-1 का फाइनल रिजल्ट जारी, 21 हजार पदों पर होगी नियुक्ति, जानें कौन-कौन सी हैं पोस्ट

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के तहत रीट लेवल-1 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें 9 नम्बर तक कटऑफ बढ़ी है।  21000 पदों पर भर्ती की जाएगी।सामान्य शिक्षकों के 19133 पद हैं। इसमें टीएसपी क्षेत्र में 17 हज़ार 513 पदों पर नियुक्ति दी जाएगी, जबकि 1570 पदों पर ट्राइबल सब प्लान (TSP) एरिया में नियुक्तियां दी जाएंगी। विशेष शिक्षकों के 1867 पद हैं, इनमें 1629 पदों पर नॉन टीएसपी क्षेत्र में पोस्टिंग दी जाएगी। 228 पदों पर टीएसपी एरिया में विशेष शिक्षक लगाए जाएंगे। कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा है कि लेवल-2 के डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही लेवल-2 का रिजल्ट भी जारी किया जाएगा, जिससे 48000 शिक्षकों के पदों पर उम्मीदवारों को सितंबर महीने तक ही नियुक्ति दी जा सके।


लेवल-1 के कैटेगरी वाइज़ कट ऑफ मार्क्स

कैटेगरी     कटऑफ मार्क्स

सामान्य     195.3846

ओबीसी    187.9231

ईडब्ल्यूएस-    181.2479

एमबीसी-     185.6197

एससी    173.2436

एसटी    156.0385


इन पोस्ट पर होंगी नियुक्तियां

प्राइमरी स्कूल टीचर लेवल-1    - 21,000 पद

टीचर लेवल-2 हिंदी    - 3176 पद

टीचर लेवल-2 पंजाबी    - 272 पद

टीचर लेवल-2 संस्कृत    - 1808 पद

टीचर लेवल-2 उर्दू    - 806 पद

टीचर लेवल-2 सोशल स्टडीज -  4172 पद

टीचर लेवल-2 सिंधी    - 9 पद

टीचर लेवल-2 अंग्रेजी    - 8782 पद

टीचर लेवल-2 साइंस/मैथ्स    - 7435 पद


दो लाख से ज़्यादा कैंडिडेट्स ने किया था आवेदन

टीचर भर्ती परीक्षा रीट लेवल-1 में कुल 2 लाख 12 हजार 342 कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। इनमें से 1 लाख 96 हजार 696 ने परीक्षा दी थी। जिनकी कुल उपस्थिति 92.63 प्रतिशत रही। लेवल-2 में 7 लाख 53 हजार 23 कैंडिडेट्स में से 7 लाख 5 हजार 629 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। लेवल-2 की अटेंडेंस 93.70 प्रतिशत रही।


9 नंबर तक कटऑफ बढ़ी, सितंबर में लेवल-2 का रिजल्ट भी जारी होगा

कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी इस फाइनल रिजल्ट की कट ऑफ में 9 नम्बर तक की बढ़ोतरी हुई है। बोर्ड की ओर से कुल 48 हजार पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 फरवरी से 1 मार्च तक कराई गई थी। परीक्षा में कुल 9.65 में से 9.02 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के रिजल्ट को लेकर तीन बार राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनर तले अभ्यर्थियों ने कर्मचारी चयन बोर्ड मुख्यालय का घेराव किया था।


लेवल-2 का रिजल्ट भी सात दिन में जारी होगा

संघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव ने कहा था कि लेवल-2 का रिजल्ट भी सात दिन में जारी किया जाए, ताकि आचार संहिता लगने से पहले उम्मीदवारों को पोस्टिंग दी जा सके। अगर बोर्ड द्वारा ऐसा नहीं किया तो प्रदेशभर के बेरोजगार एक बार फिर कर्मचारी चयन बोर्ड मुख्यालय का घेराव करेंगे। थर्ड ग्रेड टीचर लेवल-1 की परीक्षा 25 फरवरी 2023 को सुबह की पारी में हुई थी। 


इसके बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने रीट लेवल-1 का रिजल्ट और कट ऑफ 26 मई 2023 को जारी कर लगभग दो गुना 41546 अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए पात्र घोषित किया था। फिर शिक्षा विभाग द्वारा इन 41546 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य पूरा किया। इसके बाद अभ्यर्थियों को रीट लेवल-1 की फाइनल कट ऑफ 2023 का इंतजार था। जो अब पूरा हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें