Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 1 सितंबर 2023

RPSC: सितम्बर से नवम्बर तक साक्षात्कार और परीक्षा का चलेगा दौर



RPSC:  सितम्बर से नवम्बर तक साक्षात्कार और परीक्षा का चलेगा दौर

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग में अक्टूबर से नवम्बर तक प्रतियोगी परीक्षाओं और साक्षात्कार का दौर चलेगा। इसके अलावा कई अन्य परीक्षाओं की तिथियां तय होंगी। नए 19 जिलों में भी परीक्षाओं के आयोजन से आयोग की व्यस्तता बढ़ेगी। इनमें सबसे अहम आरएएस- 2023 प्रारंभिक परीक्षा शामिल है।


जारी हैं आरएएस के साक्षात्कार

आरएएस-2021 के साक्षात्कार का दौर जारी है। फिलहाल तीसरे चरण के साक्षात्कार 6 सितम्बर तक होंगे। इसके बाद 11 से 27 सितम्बर तक चौथे चरण के साक्षात्कारों का आयोजन होगा। मालूम हो कि आरएएस 2021 के साक्षात्कार 988 पदों पर भर्ती के लिए कराए जा रहे हैं। आयोग ने इसके लिए 2174 अभ्यर्थियों को पास किया है।


अब 50 जिलों में होगी परीक्षा

आयोग अब तक 7 संभाग और 33 जिला मुख्यालयों पर ही परीक्षा कराता रहा है। राज्य में अब 50 जिले और 10 संभाग मुख्यालय हो गए हैं। लिहाजा केंद्रों की संख्या और संसाधन भी बढ़ाने होंगे। आयोग के निर्देश पर संबंधित जिला प्रशासन को वीडियोग्राफी, मेटल डिक्टेटर से चैकिंग, सीसीटीवी और अन्य इंतजाम करने होंगे।


आगामी परीक्षाएं-साक्षात्कार

साक्षात्कार मत्स्य विकास अधिकारी-2019: 20 सितम्बर (6 पद)

साक्षात्कार सहायक मत्स्य विकास अधिकारी: 21-22 सितम्बर (10 पद)

साक्षात्कार कनिष्ठ भूजल वैज्ञानिक 2022: 11-12 सितम्बर

आरएएस-2023 प्री परीक्षा: 1 अक्टूबर (905 पद)

कनिष्ठ विधि अधिकारी भर्ती-2023: 4-5 नवम्बर (140 पद)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें