Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 1 सितंबर 2023

SSC Delhi Police Constable Bharti 2023: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें खास बातें



 SSC Delhi Police Constable Bharti 2023: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें खास बातें

SSC Delhi Police Constable Bharti 2023: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की बंपर भर्ती आज निकल गई है। कर्मचारी चयन आयोग ( एसएससी ) ने पुरुष व महिलाओं के लिए दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एसएससी कैलेंडर के मुताबिक 1 सितंबर से ही दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पदों के लिए ssc.nic.in पर जाकर आवेदन किया जा सकेगा। एप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2023 तय की गई है। एसएससी पहले ही ऐलान कर चुका था कि दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए परीक्षाएं 14 नवंबर, 16 नवंबर, 20 नवंबर, 21, 22, 23, 28, 30 नवंबर और 1 दिसंबर, 4 व 5 दिसंबर 2023 को आयोजित होगी। 


SSC Constable notification 2023:

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (महिला व पुरुष) के करीब 7500 पदों पर भर्ती निकलेगी। अप्रैल माह के पहले सप्ताह में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के खाली पड़े पदों की जानकारी दी थी। उन्होंने संसद में कहा था कि दिल्ली के लगभग सभी पुलिस थानों में रिक्तियां हैं। इस साल 1 मार्च तक दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के कुल 7,883 पद खाली थे।  


यहां पढ़ें दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता, आयु व कद-काठी संबंधी संभावित नियम (पिछली भर्ती के आधार पर)

- योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास

- आयु सीमा - 18 से 25 वर्ष। ओबीसी को अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष और एससी व एसटी को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। 



कांस्टेबल भर्ती के संभावित शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी)  के नियम

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई - 170 सेमी 

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सीना - 81 सेमी, फुलाकर - 85 सेमी 

महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई - 157 सेमी 


कांस्टेबल भर्ती के संभावित पीईटी नियम

पुरुष -  6 मिनट में 1600 मीटर दौड़, 14 फीस लंबी कूद, 3.9 फीट ऊंची कूद

महिला - 8 मिनट में 1600 मीटर दौड़, 10 फीस लंबी कूद, 3 फीट ऊंची कूद


दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव भर्ती के बाद दिल्ली पुलिस विभाग में ही एमटीएस की ही भर्ती भी निकाली जाएगी। एसएससी कैलेंडर के मुताबिक एमटीएस सिविलियन दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन अगले साल 2024 में  6 फरवरी, 7 फरवरी, 8, 12, 13, 15, 16 व 19 फरवरी को होगा। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें