Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

रविवार, 1 अक्तूबर 2023

शिक्षा विभाग के निदेशक ने जारी किए आदेश स्कूलों का समय 15 अक्टूबर से बदलेगा



 शिक्षा विभाग के निदेशक ने जारी किए आदेश स्कूलों का समय 15 अक्टूबर से बदलेगा

 जोधपुर। प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में एक अक्टूबर से बदलाव नहीं होगा। ये स्कूल 15 अक्टूबर तक पहले के समय पर ही संचालित होंगे। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक काना राम ने आदेश जरी कर दिए हैं। इसके अनुसार ग्रीष्मकालीन अवधि 1 अप्रैल से 30 सितंबर और शीतकालीन अवधि 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक होगी, लेकिन वर्तमान असामान्य स्थितियों में विद्यालयों के एक अक्टूबर से शीतकालीन अवधि के अनुरूप विद्यालय संचालन समय में परिवर्तन को आगामी 15 अक्टूबर तक स्थगित कर दिया है। 15 अक्टूबर के बाद एक पारी का स्कूल सुबह 10 से शाम 4 बजे तक का रहेगा। वहीं दो पारी के विद्यालयों में पहली पारी सुबह 7:30 से शाम 12:30 बजे और दूसरी पारी दोपहर 12:30 से शाम 5:30 बजे तक रहेगी। निदेशक ने यह संशोधन शिविरा पंचाग में बदलाव के बाद किया है।


चार दिन रहेगा अवकाश

31 दिवस वाले अक्टूबर माह में 24 कार्य दिवस रहेंगे, जबकि 4 अवकाश एवं 3 उत्सव रहेंगे। वहीं 3 से 5 अक्टूबर तक जिला स्तरीय विज्ञान मेला लगाया जाएगा। वहीं 3 से 8 अक्टूबर तक आयु वर्ग 14, 17 व 19 वर्षीय छात्र छात्रा के तृतीय समूह की राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 11 से 12 अक्टूबर तक राज्य स्तर पर रोल प्ले और लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 13 से 14 अक्टूबर तक जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन होगा। वहीं 19 से 21 अक्टूबर तक विद्यार्थियों की द्वितीय परख होगी।


 25 से 29 अक्टूबर तक आयु वर्ग (17 व 19 वर्ष) के छात्र छात्रा वर्ग की चतुर्थ समूह की जिला स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता कराई जाएगी। अक्टूबर में 7 अक्टूबर को विद्यालय स्तर पर सामुदायिक बाल सभा होगी। 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाएगा। इसके अलावा 13 अक्टूबर को विश्व दृष्टि दिवस, 15 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती, 28 अक्टूबर को सार्वजनिक स्थल या चौपाल पर सामुदायिक बाल सभा का आयोजन किया जाएगा। 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी और इंदिरा गांधी पुण्यतिथि संकल्प दिवस के रूप में मनाई जाएगी।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

CLOSE ADVERTISEMENT