प्रदेश के 19 शारीरिक शिक्षकों को पदोन्नति रास नहीं आई
सेवा पुस्तिका में लाल स्याही से इंद्राज करने का आदेश
बीकानेर शिक्षा विभाग में एक तरफ तो तीन साल से कई शिक्षकों की पदोन्नति होने न होने से शिक्षक परेशान हैं। वहीं, दूसरी ओर कई ऐसे शिक्षक भी हैं, जिन्हें पदोन्नति रास नहीं आई और उन्होंने इसका समय रहते परित्याग कर दिया है।
अब उनकी सेवा पुुस्तिका में लाल स्याही से पदोन्नति परित्याग करने एवं पदोन्नति ग्रहण नहीं करने का इन्द्राज किया जाएगा। विभाग की ओर से 25 अप्रेल को शिक्षा सत्र 2022-23 की रिक्तियों के विरुद्ध आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में की गई अनुशंसा के आधार पर शारीरिक शिक्षकों की पदोन्नति की गई थी। इसके बाद 29 जून तथा 13 जुलाई को पदोन्नति प्रदान करते हुए संबंधित स्कूलों में पदस्थापन आदेश जारी कर दिए गए थे। इसमें शारीरिक शिक्षकों ने पदोन्नति का परित्याग कर कार्यग्रहण नहीं किया।
आदेश में यह लिखा
शिक्षा निदेशक कानाराम की ओर से जारी आदेश में इनकी पदोन्नति निरस्त करते हुए संबंधित कार्मिक की सेवा पुस्तिका में लाल स्याही से पदोन्नति परित्याग करने एवं पदोन्नति ग्रहण नहीं करने का इन्द्राज करने को कहा गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें