Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 4 अक्तूबर 2023

शिक्षा विभाग की ई-लर्निंग और डिजिटल एज्युकेशन ठप



 शिक्षा विभाग की ई-लर्निंग और डिजिटल एज्युकेशन ठप

अजमेर. शिक्षा विभाग की ई-लर्निंग एवं डिजिटल एज्युकेशन योजना लगभग ठप सी पड़ी हैं। ऑनलाइन शिक्षण को बढ़ावा देने की योजना अनुदेशकों की प्रतिनियुक्ति के चलते बुरी तरह प्रभावित है। शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने भी इसे गंभीरता से लिया है। प्रदेशभर के बेसिक कम्यूटर अनुदेशक, सीनियर असिस्टेंट व अन्य कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति चुनावी कार्य के लिए कर दी गई। स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने प्रधानाचार्यों को कम्प्यूटर अनुदेशक व शिक्षकों को एसडीएम कार्यालय/ तहसीलदार कार्यालय/अन्य कार्यालय में प्रतिनियुक्ति के संबंध में निर्देश भी जारी किए हैं।


ऑनलाइन क्लासेज का बना है टाइम टेबल

शिक्षा विभाग में ई लर्निंग को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है। शिक्षा सचिव वीसी के माध्यम से सख्ती भी दिखा रहे हैं। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन स्मार्ट क्लॉस में ऑनलाइन रोजाना पढ़ना है। इसके लिए टाइम टेबल बनाया गया है। वहीं द्ममिशन ज्ञानद्य नाम से एक डिजिटल प्रोग्राम भी बनाया गया है।


अप्रेल 2022 में ही समाप्त कर दी थी प्रतिनियुक्ति

शिक्षा विभाग की ओर से 4-4-2022 को परिपत्र जारी करते हुए समस्त कार्मिकों की अन्य विभाग में कार्य व्यवस्थार्थ प्रतिनियुक्ति को समाप्त कर दिया था। यही नहीं महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल के शिक्षकों के कार्य व्यवस्थार्थ अन्य जगह लगाने पर भी रोक लगा दी गई है। यही नहीं मूल पदस्थापन स्थान पर 31 जुलाई 2023 तक कार्यग्रहण नहीं करने वाले कार्मिकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी हुए हैं।


चुनाव कार्य के लिए इतने कार्मिकों के आदेश

12 सितम्बर को 5 बेसिक कम्यूटर अनुदेशकों को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी अजमेर के आदेश पर प्रतिनियुक्ति पर लगाया गया है। 13 सितम्बर को 13 कार्मिकों को लगाया गया है। इनमें 9 बेसिक कम्यूटर अनुदेशक, 4 सीनियर असिस्टेंट को निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एडीएम (शहर) ने आदेश पर लगाया गया है। इन सभी को मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य तक के लिए डेपुटेशन के लिए लगाया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें