Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 14 अक्तूबर 2023

राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (उप प्राचार्य) के जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शुरू

 राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (उप प्राचार्य) के जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शुरू

सीकर. राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (उप प्राचार्य) के दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन शुक्रवार से शुरू हो गया। उद्घाटन सत्र श्री कल्याण राउमावि सीकर में किया गया। प्रथम शैक्षिक सम्मेलन की अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार शर्मा ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि गोपीराम खोखर, सविता एवं अशोक कुमार सेवदा रहे। सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया गया।


संगठन के संयोजक रामचंद्र धेतरवाल ने संगठन का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं संगठन की आगामी रणनीति की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। सह संयोजक देवकरण मीणा एवं उप प्राचार्य साथियों ने मंचस्थ अतिथियों का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रिंसिपल पवन कुमार शर्मा ने संगठन की मजबूती एवं नवसृजित पद के दायित्वों के निर्वहन को सकारात्मकता के साथ किए जाने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि उप प्राचार्य का पद गत वर्ष ही नव सृजित किया गया है, जिसका पहली बार सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। उपस्थित उप प्राचार्यो ने अपने-अपने सुझाव मंच के माध्यम से प्रस्तुत किए। सभी सदस्यों के सुझावों से मांग पत्र तैयार कर प्रदेश कार्यकारिणी को भेजा जाएगा। शैक्षिक सम्मेलन में योगेश शर्मा, ममता, संतोष चौधरी, रामेश्वर लाल, सज्जन कुमार, सुमित मेहरा आदि उप प्राचार्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंच का संचालन संस्था के उप प्राचार्य राजवीर सिंह ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें