Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 20 अक्तूबर 2023

RPSC RAS Pre-2023: प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, 972 पदों पर होगी भर्ती; ऐसे करें चेक

 

RPSC RAS Pre-2023:  प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, 972 पदों पर होगी भर्ती; ऐसे करें चेक

Result of RAS Pre-2023: राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2023 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम RPSC ने जारी कर दिया है। परीक्षा के 19 दिन बाद ही राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरएएस प्री-2023 का परिणाम जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं। आरपीएससी ने विभिन्न वर्गों के कट ऑफ अंक भी जारी किए हैं। बता दें प्रारंभिक परीक्षा में करीब 7 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन परीक्षा 4 लाख 57 हजार 957 अभ्यर्थी ही उपस्धित हुए थे। जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा पास करेंगे उन्हें मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। आऱपीएससी आरएएस 2023 के जरिए 905 पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति करेगी। अधिक जानकारी के लिए आरपीएससी की वेबसाइट देख सकते है। 


रिजल्ट परीक्षा के 19 दिन बाद ही जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS प्री-2023 का रिजल्ट परीक्षा के 19 दिन बाद ही जारी किया है। कैंडिडेट अपना रिजल्ट आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं। RPSC की ओर से विभिन्न कैटेगरी के कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं। पहले यह भर्ती 905 पदों के लिए निकाली गई थी। लेकिन बाद में पद बढ़ा दिए थे।पहले यह भर्ती 905 पदों के लिए निकाली गई थी। इसमें राज्य सेवाओं के 424 और अधीनस्थ सेवाओं के 481 पद थे। 19 अक्टूबर को पदों की संख्या बढ़ाकर 972 कर दी गई। इसमें राज्य सेवा के 67 पद बढ़ाए गए। आयोग ने आरएएस प्री-2023 परीक्षा 1 अक्टूबर को 46 जिला मुख्यालयों पर 2158 केंद्रों पर आयोजित की थी। इसमें 65.71 प्रतिशत उपस्थिति रही। इस परीक्षा में कुल 6 लाख 96 हजार 969 कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। इसमें से 4 लाख 57 हजार 957 उपस्थित रहे।जनरल- 100.69, ईडब्लूएस-100.69, एससी-91.49, एसटी-94.25, ओबीसी- 100.69 और एमबीसी 99.31 कट ऑफ मार्क्स रही। 


ऐसे देखें नतीजे

  • आरपीएससी आरएएस का रिजल्ट देखने के लिए पहले ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • अब होमपेज पर उपलब्ध परीक्षा के रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें.
  • नए पेज में मांगे गए विवरण दर्ज करें.
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • भविष्य के उपयोग के लिए उसे डाउनलोड कर लें.
  • वहीं सीधे रिजल्ट पेज पर जाने के लिए नीचे दी जा रही लिंक पर विजिट करें.

RPSC RAS Prelims Result 2023 Direct Link

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें